41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक में मेडल, सचिन सहित इन क्रिकेटर्स ने मनाया जीत का जश्न

Summary :

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल का सूखा पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है।

भारत की हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-3 से हराकर हॉकी में अपने मेडल का सूखा खत्म किया। बता दें भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले साल 1980 के मॉस्को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर देशवासियों के साथ-साथ क्रिकेट जगत ने भी खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में मेडल अपने नाम दर्ज करने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन आज इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा है। इस बीच भारतीय क्रिकेटरों ने भी हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है। तो आइये देखते है क्रिकेटरों ने किस अंदाज में हॉकी टीम को बधाई दी।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा हॉकी टीम को जीत की बधाई देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा ‘ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए हॉकी टीम के हर एक सदस्य को बधाई। काफी कड़े संघर्ष के बाद ये जीत हासिल हुई है। पीआर श्रीजेश ने आखिरी लम्हों में जो पेनल्टी कॉर्नर सेव किया वो काफी शानदार था। पूरा भारत इस वक्त गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘द स्काई इज ब्लू वाकई.. टीम इंडिया को कांस्य पदक जीतने के लिए हार्दिक बधाई..पूरे देश को आप पर गर्व है।

वीवीएस लक्ष्मण ने हॉकी टीम के कमबैक की तारीफ करते हुए लिखा, ‘वाह! देखकर बेहद खुशी हुई कि 3-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने ग्रैंड स्टाइल में वापसी की और जर्मनी के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल जीता, भारत का 1980 के बाद पहला मेडल। बहुत बधाई।’ हरभजन ने भी हॉकी टीम को जीत पर बधाई दी।

पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी भारतीय हॉकी टीम के लिए ट्वीट कर लिखा में,  चक दे फैट्टे Burraaah @TheHockeyIndia के लिए एक ऐतिहासिक दिन 3-1 से नीचे होने के बाद, भारत कांस्य पदक मैच 5-3 से जीतने के लिए लड़ता है, 40 साल बाद हॉकी में पहला ओलंपिक पदक। मजा आ गया।

इन क्रिकेटर्स ने भी भारतीय हॉकी टीम को दी जीत की बधाई दी…






Desk Team