Cristiano Ronaldo का रिटायरमेंट कन्फर्म!, फुटबॉलर ने अनाउंस किया अपना आखरी वर्ल्ड कप

Cristiano Ronaldo Retirement

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन के खिलाफ मिली हार के साथ पुर्तगाल की जर्नी अब यहीं पर खत्म हो गई है। इस हार ने टीम और उसके फैंस को गहरा झटका दिया है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की रही, जिन्होंने पहले ही ये हिंट दे दिए थे कि ये उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा। हालांकि टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उन्होंने साफ किया कि फिलहाल फुटबॉल से संन्यास लेने का उनका कोई इरादा नहीं है और वो आने वाले समय को लेकर सोचने-समझने के बाद फैसला करेंगे।

“संन्यास को लेकर जल्दबाजी नहीं करूंगा”

Cristiano Ronaldo On His Retirement
Cristiano Ronaldo On His Retirement (Source: Google)

स्पेन के खिलाफ हार के बाद रोनाल्डो काफी इमोशनल दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप से इस तरह बाहर होना बेहद निराशाजनक है, लेकिन उन्हें इस बात का सेटीस्फेक्शन है कि उन्होंने अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि, “यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं अभी अपने करियर को खत्म करने जा रहा हूं। मैं जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लूंगा। अब कुछ समय परिवार के साथ बिताऊंगा और शांत दिमाग से आगे की प्लानिंग बनाऊंगा। मैं हमेशा इमोशन में बहकर फैसले लेने से बचता हूं।”

पुर्तगाल की अचीवमेंट पर जताया गर्व

Cristiano Ronaldo On Portugal Achievement
Cristiano Ronaldo On Portugal Achievement (Source: Google)

रोनाल्डो ने अपने इंटरनेशनल करियर को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके दौर में पुर्तगाल ने कई ऐतिहासिक सफलताएं हासिल कीं। उन्होंने कहा कि, “मेरे आने से पहले पुर्तगाल ने कोई बड़ा इंटरनेशनल खिताब नहीं जीता था। हमने देश के लिए तीन बड़े खिताब जीते और यह मेरे लिए गर्व की बात है। 2016 में जीती गई यूरोपीय चैंपियनशिप मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतने के बराबर महत्व रखती है।”

उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने यूरो 2016 का खिताब जीता, जबकि यूईएफए नेशंस लीग में 2019 और 2025 में भी टीम चैंपियन बनी। उनके बयान से यह भी अटकलें तेज हो गई हैं कि वो 2028 में होने वाली यूरोपीय चैंपियनशिप में खेलने पर विचार कर सकते हैं।

रॉबर्टो मार्टिनेज के लिए जताया सम्मान

Christiano Ronaldo On Roberto Martinez
Christiano Ronaldo On Roberto Martinez (Source: Google)

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस पर रिएक्शन देते हुए रोनाल्डो ने उनकी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, “उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। वह बेहतरीन कोच होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने टीम के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया और इसके लिए वे सम्मान के हकदार हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

हार से मिली निराशा, लेकिन आगे बढ़ने का मैसेज

Cristiano Ronaldo on His Upcoming Career
Cristiano Ronaldo on His Upcoming Career (Source: Google)

रोनाल्डो ने एक्सेप्ट किया कि किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना हमेशा दर्दनाक होता है। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और स्पेन के खिलाफ मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता था। उन्होंने कहा कि, “फुटबॉल में हार-जीत खेल का हिस्सा है। हमें इस निराशा से बाहर निकलकर आगे की चुनौतियों पर ध्यान देना होगा।”

विश्व कप जीतने का सपना अधूरा

Cristiano Ronaldo On World Cup Win
Cristiano Ronaldo On World Cup Win (Source: Google)

इस हार के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना हमेशा के लिए अधूरा रह गया। इसके बावजूद उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड और अचीवमेंट हासिल कीं, जिन्होंने उन्हें फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शामिल कर दिया। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वो इंटरनेशनल फुटबॉल में अपना सफर जारी रखते हैं या आने वाले समय में अपने भविष्य को लेकर कोई आखरी फैसला लेते हैं।

Read More: FIFA World Cup 2026: जल्द रिटायरमेंट लेने वाले हैं Cristiano Ronaldo?, बहन ने रिवील की डेट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।