साउथम्पटन : दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के अगुआ डेल स्टेन कंधे के चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण विश्व कप से बाहर हो गये हैं। दक्षिण अफ्रीका ने प्रतियोगिता तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने के बाद उनकी जगह बायें हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरान हेंडरिक्स को टीम में शामिल किया है। पैंतीस वर्षीय स्टेन का कंधा आईपीएल के दौरान दूसरी बार चोटिल हो गया था। उन्होंने आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से दो मैच खेले थे।
आईसीसी ने पुष्टि की है कि आईसीसी विश्व कप 2019 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने बाकी टूर्नामेंट के लिये दक्षिण अफ्रीकी टीम में डेल स्टेन के स्थान पर ब्यूरोन हेंडरिक्स को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।


Download Android App
Download iOS App



