डेविड वॉर्नर बेटी के लिए बने बॉक्सिंग ट्रेनर, ऐसे दे रहे बॉक्सिंग की क्लास, देखें वीडियो वायरल

Summary :

लॉकडाउन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए लगातार जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस के लिए वॉर्नर अपनी वीडियो

लॉकडाउन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए लगातार जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस के लिए वॉर्नर अपनी वीडियो साझा कर रहे हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर डेविड वॉर्नर ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें अपनी बेटी के साथ वॉर्नर बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं।  
डेविड वॉर्नर अपनी बेटी को इस वीडियो में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि लगातार वॉर्नर के बेटी पंच मार रही हैं और अपने हाथों से वॉर्नर डिफेंड करते दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए वॉर्नर ने कैप्शन में लिखा, मैं और कैंडिस जो ट्रेनिंग में करते हैं, वो ये भी करना पसंद करते हैं। आप कह ही क्या सकते हैं। सिर्फ ओके। 

डेविड वॉर्नर ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेटी के साथ उन्होंने साझा किया था और उसमें बॉलीवुड सॉन्ग शीला की जवानी पर डांस करते दिखाई दिए थे। हाल ही में अपनी 5 साल की बेटी के कहने पर डेविड वॉर्नर ने टिकटॉक अकाउंट बनाया और उसमें कई मजेदार वीडियो शेयर की। बता दें कि इवी, इंडी और इस्ला डेविड वॉर्नर की तीनों बेटियां हैं। 

एक्ट्रेस कटरीना कैफ के फेमस आइटम सॉन्ग 33 वर्षीय डेविड वार्नर ने डांस किया और दो वीडियो पोस्ट किये। उनकी बेटी इस वीडियो में इंडियन ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वॉर्नर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, इंडी ने मुझे एक और वीडियो बनाने को कहा। अगले वीडियो में वॉर्नर ने  लिखा, कोई हमारी मदद करें प्लीज़..…।

View this post on Instagram

😂😂 somebody help us please!!

A post shared by David Warner (@davidwarner31) on

बता दें कि इस साल आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद टीम का कप्तान एक बार फिर से डेविड वॉर्नर को बनाया था। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को अनिश्तिकाल के लिए स्थगित कर दिया है। 

Desk Team