राहुल ने केंद्र से की कोरोना उपचार से जुड़े सभी उपकरणों को GST फ्री करने की मांग

Summary :

राहुल ने केंद्र से यह मान गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए की। बता दें कि देश में कोरोना महामारी के कारण सैनिटाइजर और मास्क की मांग उच्च स्तर पर बढ़ी है।

कोरोना संकट के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार से सैनिटाइजर, साबुन, मास्क, दस्ताने आदि पर लगे जीएसटी को हटाए जाने की मांग की है। राहुल ने केंद्र से यह मान गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए की। बता दें कि देश में कोरोना महामारी के कारण सैनिटाइजर और मास्क की मांग उच्च स्तर पर बढ़ी है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘‘कोविड-19 के मुश्किल वक्त में हम लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस महामारी के उपचार से जुड़े सभी छोटे-बड़े उपकरण जीएसटी मुक्त किए जाएँ। बीमारी और गरीबी से जूझती जनता से सैनिटाइजर, साबुन, मास्क, दस्ताने आदि पर जीएसटी वसूलना गलत है। जीएसटी मुक्त कोरोना की मांग पर हम डटे रहेंगे।’’ 


इसके साथ ही उन्होंने एक सूची भी दी है जिसमें कहा गया है कि सरकार सैनिटाइजर पर 18 प्रतिशत, मास्क पर पांच प्रतिशत, लिक्विड हैंडवॉस पर 18 प्रतिशत, जांच किट पर पांच प्रतिशत तथा ब्लड टेस्ट स्ट्रिप पर 12 प्रतिशत जीएसटी वसूल कर रही है। 

Desk Team