मैच के दौरान सिर पर लगी धवल कुलकर्णी को गेंद, एक बार फिर से ICC से सचिन ने की ये अपील

Summary :

आईपीएल 2020 का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बीते मंगलवार को शारजाह में खेला गया। इस मैच में मुंबई को 10 विकेटों से शिकस्त देकर सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2020 का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बीते मंगलवार को शारजाह में खेला गया। इस मैच में मुंबई को 10 विकेटों से शिकस्त देकर सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लऑफ में अपनी जगह बना ली है। मगर इस मैच में एक बार फिर से दिल दहलाने वाला वाकया हुआ जिसने सबको डराकर रख दिया। दरअसल इस मैच में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के समय धवल कुलकर्णी को रन लेने समय गेंद उनके हेलमेट पर लग गई। 
पारी की आखिरी गेंद पर कुलकर्णी ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला। उसके बाद वह दूसरा रन लेने के लिए दौड़ पड़े थे तभी डेविड वॉर्नर ने थ्रो किया जो कुलकर्णी के हेलमेट के पीछे वाले हिस्से में गेंद लग गई। हालांकि कुलकर्णी को जब गेंद लगी तो वह पविलियन आराम से खड़े होकर गए। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ पहले ओवर में गेंदबाजी भी की। 
इस घटना के बाद फिर से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अब तो हेलमेट क्रीज पर हर बल्लेबाज के लिए अनिव्राय करने की जरूरत है। इस घटना के तुरंत बाद ही सचिन ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, एक और उदाहरण कि हेलमेट पहनने को जरूरी कर देना चाहिए। ईश्वर का शुक्र है कि मेरा दोस्त @dhawal_kulkarni ने हेलमेट पहन रखा था।

इससे पहले भी मैदान पर सभी बल्लेबाजों को हेलमेट जरूरी पहनने के लिए दुनिया के सभी क्रिकेट बोर्ड से अपील किया था। सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के समय विजय शंकर को भी ऐसे ही चोट लगी थी जिसके बाद तेंदुलकर ने हेलमेट पहनने जरूरी नियम के लिए कहा था। 

24 अक्टूबर को खेला गया आईपीएल का 43वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ था। इस मैच के दौरान ऑलराउंडर विजय शंकर रन तेजी से ले रहे थे तभी गेंद उनके सिर पर आगे लगी थी। उस समय हेलमेट उन्होंने अगर नहीं पहना होता तो गंभीर चोट भी उन्हें आ सकती थी। 
इस घटना के बाद ट्वीट में तेंदुलकर ने कहा था कि प्राफेशनल लेवल पर सभी बल्लेबाजों को हेलमेट पहनना ही चाहिए। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से इस बारे में प्राथमिकता नियम बनाने के लिए अपील की थी। 

Desk Team