कोलकाता : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को यकीन है कि नयी रक्षात्मक तकनीक के साथ वह अगले महीने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतेगी। रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी ने अपने कोच कुलदीप सिंह मलिक के कहने पर लेग डिफेंस में बदलाव किया है। वह पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीत चुकी है। साक्षी ने नई तकनीक के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।
उसने कहा कि मैं इसका ब्यौरा नहीं दे सकती लेकिन मुझे स्वर्ण पदक जीतने का यकीन है। मेरा आत्मविश्वास बढा है। साक्षी ने कहा कि रियो ओलंपिक के बाद जीवन पूरा बदल गया है। अब मुझ पर अधिक जिम्मेदारी है। भारत के लिये और पदक जीतने है। उम्मीद है कि राष्ट्रमंडल खेलों से इसकी शुरूआत होगी। जिसके बाद एशियाई खेल और फिर 2020 में तोक्यो ओलंपिक है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



