IPL-13 सीजन के दूसरा मैच किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पंजाब को 158 रन का टारगेट दिया। दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 39, ऋषभ पंत ने 31 और मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंदों में शानदार पारी खेलते हुए 53 रन बनाये। किंग्स इलेवन की तरफ से मोहम्मद शमी ने 15 रन देकर चार विकेट लिये।
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम ने मात्र 13 रन पर ही तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि, कप्तान अय्यर और पंत ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 73 रन की पार्टनरशिप की थी। आखिर में स्टोइनिस की पारी के दम पर दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए।


Download Android App
Download iOS App



