दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल-13 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने 43 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली। शिखर धवन ने 35 रन बनाए। ऋषभ पंत ने नाबाद 37 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट लिए। सैम कुरैन को एक सफलता मिली। यह इस सीजन का सातवां मैच है। दिल्ली का यह दूसरा जबकि चेन्नई का तीसरा मैच है।
दिल्ली ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया था जबकि चेन्नई ने इस साल के उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था लेकिन अपने दूसरे मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार मिली थी।


Download Android App
Download iOS App



