कोरोना वायरस के बढ़ते कहर ने लोगों की रातों की नींद उड़ा रखी है। महामारी के इस मुश्किल समय में हर दूसरे इंसान को अपने परिवार की चिंता सता रही है। इन्हीं में से एक युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा भी हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहने वाली भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। हमेशा मुस्कान बिखेरने वाली धनाश्री इन दिनों बड़े मुश्किल हालात से गुजर रही हैं इसके अलावा युजवेंद्र चहल का परिवार भी मुश्किल हालात से गुजर रहा है।

हाल ही में धनाश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पेज पर एक पोस्ट लिखा है,धनाश्री ने इस पोस्ट के जरिए फैंस को अपना दुःख जाहिर किया है। इस दौरान उन्होंने फैंस को बताया कि आखिर क्यों वह इतने दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं।

धनाश्री ने लिखा, ‘ये समय मेरे लिए काफी मुश्किल और इमोशनल है। पहले मेरी मां और भाई कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, उस दौरान मैं आईपीएल के बायो-बबल में थी। मैं उस वक्त काफी लाचार महसूस कर रही थी, क्योंकि मैं उनके लिए चाहकर भी कुछ नहीं कर सकती थी। ऐसे समय में परिवार से दूर रहना काफी मुश्किल होता है, हमारा सौभाग्य था कि मेरा भाई और मां ठीक हो गए।

यही नहीं उन्होंने यह भी बताया दुर्भाग्य से मैंने अपनी आंटी को खो दिया। अभी मेरे सास और ससुर (चहल के माता और पिता) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें गंभीर लक्षण हैं। मेरे ससुर अस्पताल में एडमिट हैं और सास का घर में ही इलाज चल रहा है। मैं अस्पताल में काफी भयानक हालात का सामना कर रही हूं, लेकिन साथ ही मैं काफी सावधानी बरत रही हूं। दोस्तों प्लीज घर पर रहिए और अपना और अपने परिवार का ध्यान रखिए।




मालूम हो युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। यही नहीं युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा लोगों के पसंदीदा कपल में से एक हैं, युजवेंद्र चहल और धनश्री ने पिछले ही साल दिसंबर 2020 में शादी की थी।


Download Android App
Download iOS App



