नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है जबकि फिट हो चुके हार्दिक पंड्या की वापसी 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र बदलाव है। खेल से दो महीने का ब्रेक लेने वाले धोनी प्रादेशिक सेना के साथ 15 दिन बिताने के बाद फिलहाल अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में उपलब्धता को लेकर धोनी से बात की या नहीं।
काम के बोझ के प्रबंधन कार्यक्रम के तहत हार्दिक पंड्या को मामूली चोटों से उबरने के लिए आराम दिया गया था और अब उनकी टीम में वापसी हुई है। अमेरिका और कैरेबिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज करने वाली टीम में सिर्फ एक यही बदलाव किया गया है। काम के बोझ के प्रबंधन कार्यक्रम के तहत तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इस श्रृंखला से आराम दिया गया है।
टी20 टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कृणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।


Download Android App
Download iOS App



