नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गृहनगर रांची में नेट पर अभ्यास शुरू कर लिया है लेकिन इस करिश्माई पूर्व कप्तान के अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है। धोनी ने जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।
उन्होंने गुरूवार को रांची में जेएससीए स्टेडियम में नेट पर अभ्यास कर वापसी की उम्मीद जगा दी है। हालांकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाली तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की श्रृंखला के लिये अनुपलब्ध ही रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



