प्रोविडेन्स : गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जेमिमा रोड्रिग्स की सधी हुई पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बनायी। भारतीय स्पिनरों ने वेस्टइंडीज को निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 59 रन ही बनाने दिये।
इसके बाद रोड्रिग्स ने 51 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेली जिससे भारत ने तीन विकेट गंवाकर 20 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। इस तरह से भारत ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज अपने नाम की। उसने पिछले महीने घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। स्पिनर राधा यादव (2/6), दीप्ति शर्मा (2/12), पूनम यादव (1/8) और अनुजा पाटिल (1/13) ने भारतीय जीत की नींव रखी।
वेस्टइंडीज को टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। शीर्ष क्रम की उसकी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (सात), स्टेसी एन किंग (सात) और शेमाइन कैंपबेल (दो) पावरप्ले के पहले छह ओवर में केवल 12 रन ही जोड़ पायी।


Download Android App
Download iOS App



