IPL से पहले एमएस धोनी ने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को किया हैरान, देखें पूर्व कप्तान की लेटेस्ट तस्वीर

Summary :

भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान और पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 से पहले अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटे हुए हैं।

भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान और पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 से पहले  अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटे हुए हैं। दरअसल इन दिनों माही ने अपना वजन कम कर लिया है और वह स्लिम दिख रहे हैं। वैसे धोनी का ये नया लुक सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है।
 
 40 वर्षीय धोनी की फिटनेस युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को टक्कर दे रही है। खास बात माही हमेशा से विकेटों के बीच तेज दौड़ लगाने वाले और फुर्तीले विकेटकीपर रहे हैं। हाल ही में  मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। महेंद्र सिंह धोनी ने बीती 7 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे परिवार और दोस्तों के साथ अपने रांची स्थित फार्महाउस में सेलिब्रेट किया है।  धोनी के दोस्तों और फैन्स ने उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो गई।
दरअसल आईपीएल के आगे के लिए टल जानें के बाद धोनी ने अपना ज्यादा से ज्यादा समय फार्म हाउस में बिताया। इस दौरान माही अपने घोड़े पॉनी के साथ रेस लगाते हुए भी नजर आये थे।  
वहीं, इससे पहले धोनी अपनी फैमिली संग शिमला की वादियों में जमकर लुफ्त उठाते हुए दिखाई दिए थे।   बता दें एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 332 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है। 332 मैच में से धोनी की अगुवाई में टीम ने 178 मुकाबले जीते, 120 हारे, 15ड्रॉ और 6 टाई रहे हैं।  उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 53 फीसदी से ज्यादा मैच जीते हैं।  

Desk Team