विराट,सूर्यकुमार और रोहित थर्ड अंपायर की खोज में बाइक पर निकले, दिनेश कार्तिक ने ऐसे ली चुटकी

Summary :

इन दिनों अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में अंपायरों के फैसले पर खूब बवाल हुआ है।

इन दिनों अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में अंपायरों के फैसले पर खूब बवाल हुआ है। दरअसल इस मैच में थर्ड अंपायर ने टीम इंडिया के खिलाफ गलत फैसले सुनाए थे। मालूम हो इस मैच में टीम इंडिया की पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर थर्ड अंपायर ने सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर गलत फैसला सुनाया था। 
यही नहीं रिप्ले में बॉल जमीन को साफ छूती हुई नजर आने के बावजूद टीवी अंपायर ने फील्ड अंपायर के आउट के फैसले को सही रखा। ऐसे में थर्ड अंपायर के इस निर्णय पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान के बाहर डग आउट में खूब बरसते हुए नजर आए। सूर्यकुमार को गलत तरीके से आउट दिए जाने पर विराट कोहली बहुत गुस्से में थे। 
कार्तिक ने शेयर किया मजेदार मीम
दरअसल थर्ड अंपायर के विवादित फैसले के बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को लेकर ट्विटर पर कई सारे फनी मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस मीम को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने साझा किया है। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का एक काफी दिलचस्प मीम शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर मजे लिए हैं।

कार्तिक ने ये जो मीम शेयर किया है,उसमें विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हथियार लेकर बाइक पर थर्ड अंपायर को ढूंढ रहे हैं। कार्तिक ने इस मजेदार मीम को शेयर करते हुए कहा, ये मैच के बाद थर्ड अंपायर से मिलने जा रहे हैं।  यह बहुत मजेदार है,सबसे जरूरी बात अंपायरिंग शायद क्रिकेट का सबसे मुश्किल काम है। 
 क्या था पूरा मामला?
चौथे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव की अच्छी फॉर्म में चल रहे थे की तभी उन्हें थर्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा के गलत फैसले का खामियाजा भुगतना पड़ा। सूर्य ने सैम कुरेन की गेंद को फाइन लेग की तरफ हिट किया तब फील्डर डेविड मलान ने डाइव लगाया और कैच पकड़ने की कोशिश करी। रिप्ले में गेंद जमीन को साफ छूती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन टीवी अंपायर ने फील्ड अंपायर के आउट के फैसले को बरकरार रखा।

Desk Team