Villain बनी बारिश की वजह से दूसरा मुकाबला हुआ ड्रॉ, सीरीज जीतने के बावजूद पाकिस्तान से पीछे भारत

Summary :

वेस्टइंडीज टूर पर टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज खत्म हो चुका है, जिसे भारत ने हमेशा की तरह जीत लिया है। दो मैचों की इस सीरीज को भारत ने 1-0 से जीता। पहला मुकाबला भारत ने पारी और 141 रन से जीता तो वहीं दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया।

वेस्टइंडीज टूर पर टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज खत्म हो चुका है, जिसे भारत ने हमेशा की तरह जीत लिया है। दो मैचों की इस सीरीज को भारत ने 1-0 से जीता। पहला मुकाबला भारत ने पारी और 141 रन से जीता तो वहीं दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया। हालांकि दूसरे मुकाबले को भी भारत जीत सकता था, मगर बारिश की वजह से पांचवा दिन खेल हुआ ही नहीं और अंत में अंपायर ने मुकाबले को ड्रा करने का फैसला किया। वहीं सीरीज जीतने के बावजूद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका पर नुकसान हुआ हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे भारत को सीरीज जीतने के बावजूद नुकसान झेलना पड़ा।
दरअसल यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकल 2023-25 का पहला सीरीज था, जिसमें भारत ने एक जबरदस्त शुरुआत की। सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्युटेंट यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया। उसके बाद रोहित के साथ अच्छी पार्टनरशिप की थी। फिर दूसरे मुकाबले में भी हमें दोनों ही पारियों में एक अच्छी साझेदारी देखने को मिली। इसके बाद सिराज ने  विकेट लिए पहले इंनिंग में फिर ईशान किशन ने 4 नंबर पर आकर बल्लेबाजी की और तेज अर्धशतक देखने को मिला, उनके बल्ले से। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज तो जबरदस्त रहा, मगर दूसरा मुकाबला ड्रॉ होने की वजह से भारत पाकिस्तान से अंक तालिका में पीछे हो गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक टेस्ट मैच जीतने पर 12 अंक मिलते हैं, तो वहीं टाई होने पर 6 अंक और ड्रॉ होने पर 4 अंक। भारतीय टीम अगर कल के मुकाबले को जीत लेती तो फिर उसके 24 अंक होते, मगर अब भारत के सिर्फ 16 अंक है और वो पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय टीम का अंक प्रतिशत इस वक्त 66.67 है, वहीं पाकिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका को उनके ही घर पर हरा कर अपनी टेस्ट सीरीज की शुरुआत की हैं। तो पाकिस्तान के इस वक्त 12 अंकों के साथ 100 प्रतिशत अंक हैं, इस वजह से पाकिस्तान पहले स्थान पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया 26 अंकों के साथ तीसरे और इंग्लैंड 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। आपको बता दें कि अंक तालिका में पॉइंट परसेंटेज को ज्यादा महत्व दिया जाता हैं।
वहीं अब भारतीय टीम 27 तारीख से तीन मैचो का वनडे सीरीज खेलेगा। तो अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम का वनडे में क्या प्रदर्शन रहता हैं। हालांकि वेस्टइंडीज आगामी वनडे विश्व कप से तो बाहर हो चुका है, मगर फिर भी भारतीय टीम पर क्रिकेट फैंस की नजर होगी ही। वहीं इसके बाद भारत एशिया कप भी खेलेगा, जो कि 31 अगस्त से शुरू होने जा रहा हैं। तो अब देखने वाली बात होगी कि भारत वनडे सीरीज में क्या कर पाती हैं।

Desk Team