स्टुअर्ट ब्रॉड ने ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर विंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को नौवें नंबर पर आकर बेहतरीन अर्धशतक जमाया और इसी के साथ एक रिकॉर्ड अपने नाम कर ले गए।
ब्रॉड इंग्लैंड के लिए टेस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रॉड ने इस मैच में 33 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। ब्रॉड ने इस मैच में 45 गेंदों पर नौ चौके एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकार्ड इयान बॉथम के नाम हैं।
उन्होंने 1981-82 में भारत के खिलाफ दिल्ली में 28 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। दूसरे नंबर पर भी बॉथम ही हैं। बॉथम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में 32 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।
ब्रॉड, पूर्व बल्लेबाज एलन लैम्ब और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फिलटॉफ के साथ इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। लैम्ब ने 1991-92 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 गेंदों में ही अर्धशतक जमाया था। वहीं फिलंटॉफ ने 2001-02 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 33 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।
वैसे टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने के रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच मिस्बाह उल हक के नाम हैं जिन्होंने 2014 में अबु धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे।


Download Android App
Download iOS App



