लंदन : टिम मुर्ताघ के पांच विकेट की मदद से आयरलैंड ने लाडर्स पर एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड को पहले ही दिन 85 रन पर आउट कर दिया । मिडिलसेक्स मैदान में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले मुर्ताघ ने नौ ओवर में 13 रन देकर पांच विकेट लिये। आयरलैंड ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लाडर्स पर शानदार शुरूआत की ।

वह एक टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले आयरलैंड के पहले गेंदबाज बन गए । इंग्लैंड ने एक सप्ताह पहले ही इस मैदान पर 50 ओवरों का विश्व कप जीता है । कप्तान जो रूट ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन पूरी टीम 23.4 ओवर तक ही टिक सकी ।
अगले सप्ताह शुरू हो रही एशेज श्रृंखला से पहले इंग्लैंड के लिये यह खतरे की घंटी है । तीन साल में तीसरी बार उसने एक ही सत्र में सभी 10 विकेट गंवा दिये । यह 1997 के बाद घरेलू टेस्ट में इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर है।


Download Android App
Download iOS App



