लीड्स : हरफनमौला बेन स्टोक्स की नाबाद शतकीय पारी और आखिरी विकेट के लिए जैक लीच (नाबाद एक) के साथ 76 रन की अटूट साझेदारी से इंग्लैंड ने एशेज श्रृंखला के तीसरे मैच में रविवार को यहां आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबार कर ली है। अभी दो टेस्ट खेले जाने बाकी है। जीत के लिए 359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की तरफ से विश्व कप विजय अभियान के नायक स्टोक्स ने नाबाद 135 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड ने दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 156 रन से आगे से की लेकिन कल के नाबाद बल्लेबाज कप्तान जो रूट सिर्फ दो रन जोड़ कर 77 के स्कोर पर पवेलियन लौट गये। आफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर स्लीप में खड़े डेविड वार्नर ने शानदार कैच लपककर 205 गेंद की उनकी पारी का अंत किया। इसके बाद स्टोक्स और बेयरस्टा ने पांचवें विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की उम्मीदों को जीवंत रखा था।
जोस हेजलवुड ने बेयरस्टा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ जिसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ गयी। टीम का नौवां विकेट 286 के स्कोर पर गिरा था जब जीत के लिए 73 रनों की दरकार थी। स्टोक्स ने हार नहीं मानी और एक छोर से तेजी से रन बनाना जारी रखा जबकि लीच दूसरे छोर पर जमे रहे। स्टोक्स को हालांकि किस्मत का भी साथ मिला।


Download Android App
Download iOS App



