कोलंबो : ओपनर टॉम लाथम की 154 रन की जबरदस्त शतकीय पारी और विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के नाबाद 81 और कॉलिन डी ग्रैंडहोम के नाबाद 83 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को पांच विकेट पर 382 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
न्यूजीलैंड के पास अब 138 रन की बढ़त हो गयी है। हालांकि मैच में अब सिर्फ एक दिन का खेल बाकी है। न्यूजीलैंड को सोमवार को पांचवें और अंतिम दिन तेज गति से रन बटोरने होंगे ताकि वह पारी घोषित कर मेजबान टीम को दबाव में लाकर मैच जीतने की कोशिश कर सके।
लाथम ने 251 गेंदों पर 154 रन में 15 चौके लगाए। वाटलिंग ने 208 गेंदों पर नाबाद 81 रन में चार चौके लगाए जबकि ग्रैंडहोम ने 75 गेंदों पर नाबाद 83 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने कल के चार विकेट पर 196 रन से आगे खेलना शुरू किया।


Download Android App
Download iOS App



