लाल चंदन का ये उपाय सोमवार के दिन करने से होंगी सभी परेशानियां दूर,होंगे ये फायदे

Summary :

सोमवार का दिन भगवान शिव शंकर का होता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से इंसान के जीवन में आने वाली सारी मुसीबतें खत्म हो जाती हैं

सोमवार का दिन भगवान शिव शंकर का होता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से इंसान के जीवन में आने वाली सारी मुसीबतें खत्म हो जाती हैं और तरक्की के नए रास्ते भी खुलते हैं। यदि आज के दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो दोगुना लाभ मिल सकता है। 
1.ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन शिव को लाल चंदन लगाएं या श्रृंगार करें। ऐसा करने से सुख-समृद्घि होती है। 
2.सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से सभी इच्छा पूर्ण होंगी। 
3.भगवान शिव की पूजा के दौरान साबुत अक्षत,फूल और नैवेद्य अर्पित करना भी शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है।
4.अगर आपको भी नौकरी की परेशानी है तो सोमवार के शिवलिंग पर शहद की धारा समर्पित करें। इससे आजीविका से संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी।
5.सोमवार के दिन किसी तालाब पर जाकर मछलियों की आटे की गोलियां खिलाने से कर्ज या समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 
6.जिन लोगों की शादी होने में परेशानी हो रही है उन लोगों को सोमवार के दिन केसर युक्त दूध अर्पित करना चाहिए।
 
7.सोमवार के दिन 21 बिल्व पत्रों पर ओम नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पण करें। इससे आपके सभी रुके हुए काम बन जाएंगे।
8.सोमवार के दिन धन प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर एक मुट्ठी कच्चे चावल चढ़ाएं इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ का ध्यान करें। 
9.परेशनियों से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे आपकी सारी दिक्कतें दूर होंगी। 
10.परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए शिवलिंग के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। 

Desk Team