एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इसी साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर – 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिल्म में उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद भी आयी। इन दिनों अनन्या बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शुमार है जिन्हे एक के बाद एक फ़िल्में ऑफर हो रही है।

अनन्या अभी बॉलीवुड में नयी जरूर है पर फ़िल्में वो काफी सोच समझ कर साइन कर रही है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सिल्वर स्क्रीन पर इशान खट्टर के साथ जोड़ी जमाने जा रही है।

चंकी पांडे की पुत्री अनन्या ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। अनन्या इन दिनों फिल्म पति पत्नी और वो में काम कर रही है।

अनन्या को अपना तीसरा प्रोजेक्ट भी मिल गया है और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम काली पीली है, जिसमें उनके साथ ईशान भी काम करते नजर आएंगे।

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से ही अनन्या लगातार शूटिंग कर रही हैं। वह फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग के लिए लखनऊ में हैं। अनन्या सितम्बर के पहले हफ्ते में पति पत्नी और वो की शूटिंग खत्म कर लेंगी और आठ सितंबर के आसपास वापस मुंबई लौट आएंगी।

अनन्या के वापस आने के बाद वह ईशान संग फिल्म काली पीली की शूटिंग करेंगी। सूत्र ने बताया,‘‘काली पीली का पहला शेड्यूल सितम्बर के मध्य में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।”

इस फिल्म की शूटिंग 15 सितम्बर से मुंबई में शुरू होगी। यह एक अलग प्रेम कहानी है, जिसे अली अब्बास जफर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की अनन्या पण्डे और ईशान खट्टर की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।



Download Android App
Download iOS App



