इंग्लिश कप्तान Joo Root ने छोड़ी कप्तानी, लगातार हारों के तोडा कप्तान का हौसला

Summary :

इंग्लैंड के टेस्ट कॅप्टन जो रूट ने शुक्रवार को अचानक इंग्‍लैंड की टेस्‍ट कप्तानी छोड़ने का एलान कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

इस वक़्त भारत में क्रिकेट का महाकुम्भ IPL चल रहा है और दुनिया भर के नज़रें इस पर जमी हुई हैं। ऐसे में इंग्लैंड के टेस्ट कॅप्टन जो रूट ने शुक्रवार को अचानक इंग्‍लैंड की टेस्‍ट कप्तानी छोड़ने का एलान कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। जो रूट पिछले पांच साल से इंग्‍लैंड की टेस्‍ट टीम की कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी कप्तानी में टीम को लगातार हार का सामना करना पद रहा था। 

वेस्‍टइंडीज के हाथों हाल ही में इंग्‍लैंड को टेस्‍ट सीरीज में 0-1 की शिकस्‍त मिली थी, शायद इसी हार के बाद रूट ने टेस्‍ट कप्‍तानी छोड़ने का फैसला किया। रूट ने अबतक 64 टेस्‍ट मैचों में इंग्‍लैंड का नेतृत्‍व किया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी कप्‍तान ने इतने टेस्‍ट में इंग्‍लैंड का नेतृत्‍व नहीं किया था। आपको बता दें रूट ने 64 टेस्‍ट में  इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी की, जिसमें से 27 मैच जीते और ये भी खुद में रिकॉर्ड है। इंग्‍लैंड ने इतनी टेस्‍ट जीत किसी और कप्‍तान की कप्तानी में दर्ज नहीं की थी। 
रूट की कप्‍तानी का ख़राब प्रदर्शन पिछले साल से दिखा जब उनकी टीम को 11 शिकस्‍त मिली। वहीं अगर इंग्लैंड के पिछले 17 टेस्‍ट मैचों की बार करे तो इंग्‍लैंड की टीम केवल एक टेस्‍ट जीत पाई थी। इंग्‍लैंड को भारत, न्‍यूजीलैंड, ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के हाथों टेस्‍ट सीरीज में करारी शिकस्ते मिली। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी इंग्‍लैंड की टीम सबसे नीचे है। और उसका इस बार इस चैंपियनशिप का फाइनल खेलना नामुमकिन है। 

Desk Team