जब फैशन की बात आती है तो बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस मामले में कुछ पीछे नहीं है। हमेशा अपने गजब के फैशन स्टाइल और मॉडलिंग के लिए जाने जानी वाली ये अदाकरायें ट्रेडिशनल लुक को फॉलो करना काफी अच्छे तरीके से जानती हैं। शादी और किसी खास पार्टी में शामिल होने के लिए ज्यादातार सेलेब्स की पहली पसंद लहंगा या साड़ी ही होती है। कोरोना से अब थोड़ी राहत मिल जाने के बाद एक बार फिर से आम लोगों से लेकर बॉलीवुड गलियारों में सेलेब्स की खूब जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में खुद को सबसे ज्यादा सुंदर दिखाने के लिए न जाने महिलों को कितनी ज्यादा तैयारियां करनी पड़ती है।

वैसे शादी का सीजन आया नहीं की नए-नए कपड़े भी ट्रेंड में आने शुरू हो जाते हैं और वहीं फैशन फिर ट्रेंड में भी बन जाता है। जिसे ट्राई करना महिलाएं बखूबी जानती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं इन दिनों ट्रेंड में चल रहे फ्लोरल लहंगे की जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। ऐसे में अगर आप भी इस सीजन शादी में जाने का प्लान बना रहे हैं और आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आपको एक बार जरूर साउथ इंडस्ट्री की ब्यूटी रश्मिका मंदाना के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर डालनी चाहिए।

यहां से फॉलो करें एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक
रश्मिका मंदाना के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को देखकर पता लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस वेस्टर्न ड्रेस की ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल कपड़ों की भी काफी ज्यादा शौकीन हैं। बात फिर सूट हो या साड़ी एक्ट्रेस अपनी हर एक लुक से फैंस को अपना दीवाना बना लेती है। हाल ही में अब इन दिनों अब फ्लोरल लहंगा खूब ट्रेंड कर रहा है। तो आइये देखते हैं रश्मिका की तरह खुद को परफेक्ट लगने के कुछ आईडिया।

रश्मिका का लाइट येलो रंग का लहंगा उनपर खूब फब रहा है। ओवर ऑल लहंगा काफी आरामदायक है, लाइट वेट दुप्पट्टे और लहंगा इसके साथ में है। इस लहंगा के साथ रश्मिका ने सिम्पल स्लीव लेस्स ब्लाउज पहना है, जिस पर मिरर वर्क किया गया है।

येलो रंग के इस लहंगे में रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर आप भी इस फ्लोरल लहंगा को ट्राई करना चाहती हैं तो आप भी नेशनल क्रश रश्मिका से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके साथ ही आप चाहे तो हूबहू उनकी तरह सुंदर लग सकती हैं। जिसके लिए आपको उनकी तरह एकदम सोभर मेकअप अप्लाई करना होगा। साथ ही खुल्ले कुरल बालों के साथ गोल्डन इयररिंग कैरी कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



