साओ पाउलो : ब्राजीली पुलिस ने फुटबॉल स्टार नेमार से गुरुवार को कथित बलात्कार के मामले में पांच घंटे तक पूछताछ की। नेमार पर आरोप है कि जिस महिला से वह सोशल मीडिया के जरिये मिले थे उसके साथ उन्होंने पिछले महीने पेरिस के एक होटल में बलात्कार किया था। नेमार ने हालांकि इन आरोपों का खंडन किया है।
पिछले सप्ताह कतर के खिलाफ कोपा अमेरिका टूर्नामेंट से पहले दायां टखना चोटिल होने के कारण बैसाखियों के सहारे चल रहे इस फुटबॉलर ने कहा कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। यह 27 वर्षीय फुटबॉलर स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद चार बजे पुलिस स्टेशन पहुंचा और लगभग रात नौ बजे वहां से बाहर निकला।


Download Android App
Download iOS App



