मेड्रिड : स्पेनिश दिग्गज रियाल मैड्रिड ने बेल्जियम के स्टार फारवर्ड ईडन हैजार्ड को अपने खिलाड़ी के रूप में पेश किया। चेल्सी से स्पेनिश क्लब में शामिल हुए हैजार्ड को सैंटियागो बर्नबेयू के वीआईपी बॉक्स में रियल के खिलाड़ी के रूप में पेश किया गया। इससे पहले, हैजार्ड का मेडिकल भी हुआ,जो सफल रहा।
वर्ष 2000 में रियाल का अध्यक्ष बनने के बाद से फ्लोरेंटीनो पेरेज कई करिश्माई खिलाड़ी को टीम में शामिल कर चुके हैं जिसमें जिनेदिन जिदान, रोनाल्डो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लुईस फिगो, डेविड बैकहम, फेबियो कानावारो समेत कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



