इंग्लैंड के पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉलर और थाई लीग-1 के क्लब ‘पीटी प्रचुआप’ के लिए खेलने वाले एंड्रोस टाउनसेंड एक मुकाबले से ठीक पहले बेहद डरावने और अजीब हादसे का शिकार हो गए। मैच से पहले वार्म-अप के दौरान वह अचानक पिच रोलर की चपेट में आ गए, जिसका वीडियो अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Accident In Thai League: कैसे हुआ यह हादसा?
Andros Townsend just got ran over by a pitch roller in the Thailand league… pic.twitter.com/TZgRGt9rWy
— The 44 ⚽️ (@The_Forty_Four) September 19, 2026
यह घटना शनिवार रात ‘पट्टानी’ के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ठीक पहले की है। टाउनसेंड मैच की तैयारी के दौरान वार्म-अप कर रहे थे, इसी दौरान वह एक एरियल बैकहील करने के लिए हवा में उछले। लेकिन जब वह नीचे उतरे तो अनजाने में पिच रोलर के रास्ते में आ गए। बताया जा रहा है कि उस वक्त पिच रोलर का ड्राइवर किसी दूसरी तरफ देख रहा था, जिस वजह से यह हादसा हुआ।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाउनसेंड के जमीन पर गिरने के बाद पिच रोलर उनके ऊपर से निकल गया। रोलर उनके पैरों और कूल्हे के ऊपर से गुजरता हुआ आगे बढ़ गया। इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई और आसपास खड़े खिलाड़ी हैरान रह गए।
चमत्कारिक रूप से बचे, मैच में भी लिया हिस्सा

इस भयानक हादसे के बावजूद गनीमत यह रही कि एंड्रोस टाउनसेंड को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी वह पूरी तरह फिट रहे और अपनी टीम के लिए मैच में भी उतरे। 35 साल के टाउनसेंड ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि, ‘इसे ऐसा दिखाओ जैसे यह एक हादसा था।’ इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया। चोट से बाल-बाल बचने के बाद टाउनसेंड ने मैच के इंजरी टाइम में बतौर सब्स्टिट्यूट मैदान पर कदम रखा और उनकी टीम ‘पीटी प्रचुआप’ ने यह मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया।
एंड्रोस टाउनसेंड का करियर

आपको बता दें कि एंड्रोस टाउनसेंड इंग्लैंड की नेशनल टीम के लिए 13 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह इसी साल अगस्त में एक दूसरे थाई क्लब ‘कंचनाबुरी पावर’ को छोड़कर ‘पीटी प्रचुआप’ से जुड़े थे।


Download Android App
Download iOS App




