पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। इस बार उन्होंने मैदान पर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खबर देकर सभी को सरप्राइज किया है। रोनाल्डो ने मंगलवार, 11 अगस्त को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। वहीं खास बात यह रही कि शादी की खबर की भनक उनके फैंस को पहले से नहीं लगी।
View this post on Instagram
रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर जॉर्जीना के साथ एक तस्वीर शेयर कर के अपनी शादी की जानकारी दी। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए और शादी की अंगूठियां पहने नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने पश्चिमी पुर्तगाल में लिस्बन के पास स्थित समुद्र तटीय शहर कास्केस में एक पर्सनल फंक्शन के दौरान शादी की। इस खास मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे। रोनाल्डो और जॉर्जीना के बच्चों में क्रिस्टियानो जूनियर, जुड़वा ईवा और माटेओ, अलाना मार्टिना और बेला एस्मेराल्डा शामिल हैं। शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए रोनाल्डो ने कैप्शन में सिर्फ “C❤️G” लिखा।
Christiano Ronaldo Marriage: 2016 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

रोनाल्डो और जॉर्जीना की मुलाकात 2016 में मैड्रिड में हुई थी। उस समय जॉर्जीना एक गुच्ची स्टोर में सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं, जबकि रोनाल्डो रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात के बाद एक ब्रांड इवेंट में दोबारा मुलाकात हुई, जहां उन्हें एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिला। समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया और उनका परिवार भी बढ़ा। फिर नवंबर 2017 में जॉर्जीना ने बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया। इससे पहले रोनाल्डो सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों ईवा और माटेओ के पिता बने थे। जॉर्जीना ने रोनाल्डो जूनियर समेत परिवार के सभी बच्चों को अपनाया और उनके साथ मजबूत रिश्ता बनाया।
फुटबॉल में भी रोनाल्डो का शानदार रिकॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए अब तक 146 इंटरनेशनल गोल किए हैं और पांच बार बैलन डी’ओर का खिताब अपने नाम किया है। वह पुर्तगाल के लिए छह वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल रहे हैं। क्लब फुटबॉल की बात करें तो रोनाल्डो फिलहाल सऊदी प्रो लीग की टीम अल-नस्र के लिए खेलते हैं। हालांकि, मैदान के बाहर उनकी शादी की खबर ने इस समय उनके फैंस के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।
Read More: लामिन यमाल और उनकी गर्लफ्रेंड इनेस का हुआ ब्रेकअप!, जाने क्या है सच्चाई?


Download Android App
Download iOS App




