मिस्र के स्टार फुटबॉलर और नेशनल टीम के कप्तान मोहम्मद सालाह ने लिवरपूल के साथ अपने नौ साल लंबे सफर को खत्म कर दिया है। उन्होंने तुर्किये सुपर लीग क्लब ट्रैबजोनस्पोर के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह ट्रांसफर, फ्री ट्रांसफर के तहत हुआ है, क्योंकि सालाह और लिवरपूल ने आपसी सहमति से उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट तय समय से एक साल पहले खत्म करने का फैसला किया है।
लिवरपूल के गोल्डन एरा के अहम खिलाड़ी रहे सालाह

सालाह 2017 में इटली के क्लब एएस रोमा से लिवरपूल पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से क्लब के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में जगह बनाई। उनकी मौजूदगी में लिवरपूल ने घरेलू और यूरोपीय फुटबॉल में कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं।
एनफील्ड में अपने करियर के दौरान सालाह ने टीम को दो प्रीमियर लीग खिताब, एक यूईएफए चैंपियंस लीग, फीफा क्लब वर्ल्ड कप, यूईएफए सुपर कप, एफए कप, दो लीग कप और एफए कम्युनिटी शील्ड जिताने में अहम योगदान दिया। उन्होंने 435 मैचों में 255 गोल किए और क्लब के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा उन्होंने चार बार प्रीमियर लीग का गोल्डन बूट अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
आखिरी सीजन में बदले हालात

लिवरपूल में सालाह का आखरी सीजन उतना सक्सेसफुल नहीं रहा। उन्हें लगातार शुरुआती प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तत्कालीन हेड कोच अर्ने स्लॉट के साथ उनके रिलेशन भी अच्छे नहीं रहे थे। इसी वजह से दोनों पार्टीज़ ने समय से पहले कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने पर सहमति बनाई।
ट्रैबजोनस्पोर के साथ नई शुरुआत
34 साल के सालाह अब तुर्किये के रेपुटेटेड क्लब ट्रैबजोनस्पोर के लिए खेलेंगे। यह क्लब सात बार तुर्किये सुपर लीग का चैंपियन रह चुका है, साल 2022 में टीम ने 38 साल बाद लीग खिताब जीतकर इतिहास रचा था। सालाह के आने से क्लब को घरेलू कॉम्पटीशन के साथ-साथ यूरोपीय टूर्नामेंटों में भी बड़ी उम्मीदें हैं। इस ट्रांसफर को तुर्किये सुपर लीग के सबसे चर्चित और बड़े सौदों में से एक माना जा रहा है।
Read More: Fifa Chairman जियानी इनफैनटिनो ने मानी गलती, वर्ल्ड कप Investment Plan पर मांगी माफी



Download Android App
Download iOS App




