End Of Roman Reigns Title Run: WWE में रोमन रेंस के लिए 2026 अब तक बेहद शानदार रहा है। साल की शुरुआत उन्होंने रॉयल रंबल जीतकर की और इसके बाद रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। तब से वह कई बार अपने टाइटल का सक्सेसफुली बचाव कर चुके हैं। हाल ही में समरस्लैम में रेंस ने सैथ रॉलिंस को मात देकर अपनी चैंपियनशिप बरकरार रखी थी।
ऐसे में यहां रोमन रेंस का दबदबा लगातार कायम है, लेकिन WWE यूनिवर्स में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनका ऐतिहासिक टाइटल रन कौन खत्म करेगा। कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके पास रेंस को हराकर नए चैंपियन बनने की काबिलियत है।
ओबा फेमी

ओबा फेमी इस समय WWE के सबसे तेजी से उभरते हुए सुपरस्टार्स में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को हराकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था। इससे पहले रेसलमेनिया 42 में भी उन्होंने ‘द बीस्ट’ को मात दी थी। इसी वजह से फेमी के पास शानदार ताकत और रिंग में बेहतरीन काबिलियत है। ऐसे में वह फ्यूचर में रोमन रेंस के टाइटल रन को खत्म करने वाले बड़े दावेदारों में शामिल हो सकते हैं।
एलए नाइट

एलए नाइट लंबे समय से WWE में फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार बने हुए हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और अब वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की रेस में भी शामिल हैं। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी की शुरुआत हो चुकी है। फैंस भी नाइट को चैंपियन के रूप में देखना चाहते हैं और आने वाले समय में वह रेंस को हराकर बड़ा खिताब हासिल कर सकते हैं।
रैंडी ऑर्टन

WWE में वापसी के बाद रैंडी ऑर्टन एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि फिलहाल वह स्मैकडाउन का हिस्सा हैं, लेकिन जल्द ही उनके रेड ब्रांड में आने की पॉसीबिलिटी जताई जा रही है। ऑर्टन लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं और फैंस उन्हें एक बार फिर टॉप का खिताब जीतते देखना चाहते हैं। एक्सपीरिएंस और पॉपुलैरिटी के दम पर वह रोमन रेंस के टाइटल रन को खत्म करने वाले मजबूत दावेदार हो सकते हैं।
ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर को WWE के फ्यूचर के बड़े सितारों में गिना जाता है। ऐसा माना जा रहा था कि वह इस साल की शुरुआत में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिलहाल वह टैग टीम चैंपियन हैं, लेकिन आने वाले समय में उन्हें सिंगल्स डिवीजन में बड़ा पुश मिल सकता है। अपनी ताकत और आक्रामक अंदाज की वजह से ब्रेकर भी रेंस को हराने की ताकत रखते हैं।
ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर पिछले कुछ सालों से WWE में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रेसलमेनिया 42 में हार के बाद वह टीवी से दूर हैं, लेकिन वापसी के बाद उन्हें बड़ा मौका मिल सकता है। रोमन रेंस और मैकइंटायर की राइवलरी पहले भी काफी दमदार रही है। ऐसे में फअयूटर को देखते हुए दोनों के बीच एक बड़े मुकाबले की संभावना बन सकती है, जहां मैकइंटायर रेंस को हराकर नए चैंपियन बन सकते हैं।
ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि रोमन रेंस का टाइटल रन कब और किसके हाथों में खत्म होगा। लेकिन इन पांचों सुपरस्टार्स में वह काबिलियत है जो WWE के इस बड़े चैंपियन को चुनौती दे सकते हैं।



Download Android App
Download iOS App




