भारतीय क्रिकेटर मिताली राज ने साड़ी पहनकर खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Summary :

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में साड़ी पहनकर मिताली राज क्रिकेट खेलती दिखाई दे रही हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में साड़ी पहनकर मिताली राज क्रिकेट खेलती दिखाई दे रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिताली ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। मिताली ने एक खास संदेश अपने इस वीडियो से लोगों को दिया है। 
इस वीडियो के सििथ 37 साल की मिताली राज ने कैप्‍शन में लिखा, प्रत्येक साड़ी बहुत कुछ कहती है, आपसे भी अधिक यह आपको कभी भी फिट होने के लिए नहीं कहती। चलिए इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनमोल चीज की शुरुआत करते हैं और अपनी शर्तों पर जीना शुरु करते हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स मिताली की इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कि टी20 क्रिकेट फॉर्मेट से मिताली ने पिछले साल संन्यास लिया था। मिताली राज के नाम पर महिला वनडें इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 6888 रन बनाने का रिकॉर्ड है। 
मिताली की इस वीडियो के साथ एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा, मिताली ने मेेरे जीवन पर बहुत प्रभाव डाला है, उन्होंने कहा कि महिलाएं जा चाहे कर सकती हैं। वहीं  दूसरे यूजर ने लिखा, मिताली रूढ़ियों को तोड़ रही हैं। 

Desk Team