शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के पूजन के लिए खास होता है। इस दिन जो भी भक्त माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं उन्हें संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। वैसे तो मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। शुक्रवार के विशेष दिन मां लक्ष्मी की सच्चे मन से आराधना करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आपके ऊपर बना रहता है तो आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन ज्योतिष के वो कौन से उपाय हैं जो आपका दिन शुभ बनाने में कायम हो सकता है।

1.मिलेगी कर्जे से मुक्ति
शुक्रवार के खास दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने श्री सूक्त का पाठ करें और मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। इस दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी एंव थोड़ा सा केसर व एक चांदी का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को कर लेने से कुछ ही दिनों में घर में धन आने लगता है और पुराने कर्जों से भी छुटकारा मिल जाता है।

2.दंपत्ति के लिए ये उपाय
अगर पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी जोड़ी की फोटो लगाएं। यदि आपके काम में रुकावट आ रही हो तो इस दिन काली चीटियों को चीनी डालें इसके साथ ही इस दिन घर से काम निकलते समय थोड़ा सा मीठा दही खाकर निकलें।

3.होगी सौभाग्य की प्राप्ति
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में शंख,कौड़ी,कमल,मखाना और बताशा चढ़ाए। ये सभी चीजें इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा में अर्पित करने से संपत्ति और संतान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही लक्ष्मी माता आपको सौभाग्य के साथ स्वास्थ्य प्रदान करती है।

4.सुख-समृद्धि के लिए करें ये
अगर आपके घर में सुख-समृद्धि का वास है,मर यह अस्थायी है तो ऐसे में आपको पीपल के पेड़ के नीचे लोहे के बर्तन में पानी,शक्कर,घी और दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपके घर में लंबे वक्त तक सुख-समृद्धि बनी रहेगी।



Download Android App
Download iOS App



