इस बात में कोई दोराए नहीं की सारा अली खान बॉलीवुड की नई जेनरेशन में सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों सारा अली खान अपनी अगली फिल्म कुली नम्बर 1 की तैयारी में लगी हुई हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन होंगे।

वैसे बता दें कि सारा अली खान केवल एक प्रॉमिसिंग अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक सबसे ज्यादा एक्टिव सोशल मीडिया यूजर भी है। ऐसे में सारा अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ खास पल अपने फॉलोअर्स के साथ भी शेयर करती रहती है। फिर भले ही उनका हॉलिडे हो या फिल्म प्रोमोशन्स उनके फैंस ये सभी चीजें काफी ज्यादा पंसद करते हैं।

हाल ही में सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर आज एक बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। सारा ने अपने भाई इब्राहिम अली खान को बर्थडे विश किया है। मालदीव्स वेकेशन से इब्राहिम के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है हैप्पीएस्ट बर्थडे भाई। मैं तुम्हें उससे भी ज्यादा प्यार करती हूं जितना तुम्हें पता है और मैं आज तुम्हें बहुत मिस भी कर रही हूं। काश कि मैं तुम्हारे पास होती।
अब ये भाई-बहन अपने फैंस के लिए सिबलिंग गोल सेट करते दिख रहे हैं,लेकिन इब्राहिम के साथ सारा के फोटो को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स सारा और इब्राहिम से बेवजह नाराज हो बैठे हैं।

वैसे इन सोशल मीडिया की जनता की इतनी बिदकने की वजह ये थी कि सारा अपने भाई के साथ बिकिनी पहने हुई है। अब ऐसे में सारा की इस पोस्ट पर भद्दे कमेन्ट्स की बाढ़ आ गई है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। खैर,ये कोर्ई पहली बार नहीं जब कोई बॉलीवुड अभिनेत्री ट्रोलिंग का शिकार हुई हो। अब यूजर्स सारा को शर्म करने की हिदायत दे रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि सारा को भाई के साथ ऐसी तस्वीर पोस्ट नहीं करना चाहिए।







Download Android App
Download iOS App



