भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को उपकप्तानी से हटा देने को लेकर बड़ा बयान दिया है। बांगर का कहना है कि, वाकई कभी-कभी कुछ घटनाएं आपको राहत दे जाती है। ऐसा ही कुछ रहाणे के साथ हुआ है। अजिंक्य रहाणे को उपकप्तान से हटाए जाने के बाद उनका बोझ काफी थोड़ा कम हो गया है। उन्हें उपकप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्होंने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने सभी खराब गेंदों पर बाउंड्री लगाया है।

पूर्व बल्लेबाजी कोच ने कहा, रहाणे अपनी पारी की शुरुआत तेज करना पसंद करते हैं और उनकी पारी द्रविड़ की पारी की शुरुआत करने के तरीके से काफी मिलती-जुलती है। क्योंकि वह पारी की शुरुआत में जल्द ही 20 रन बनाना पसंद करते थे ताकि उन पर दबाव न पड़े। यही वजह है कि रहाणे भी उनकी तरह एक समान पैटर्न से खेलते हैं। सभी पारियों में जहां वह सफल रहे हैं, उन्होंने कुछ इसी तरह से शुरुआत की है।

रहाणे अभी 40 रन पर नाबाद हैं
संजय बांगर ने आगे कहा, अनुभवी बल्लेबाज ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन उपकप्तानी से फ्री होकर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रहाणे ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन शानदार शुरुआत की और वह दिन का खेल खत्म होने तक 40 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके निकले।

गौरतलब है अजिंक्य रहाणे का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश है। इतना ही नहीं वह कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके लिए ‘अंतिम मौका’ माना जा रहा है। इस दौरान रहाणे ने 40 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अंतिम सत्र में सेंचुरियन केएल राहुल के साथ 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

बता दें, अफ्रीकी दौरे की शुरुआत से पहले ही अजिंक्य रहाणे से टेस्ट टीम की उपकप्तानी चीन ली गयी थी और टीम में उनकी जगह रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया था। फिलहाल रोहित हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



