आईसीसी यानी की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के साथ 2.5 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 20 करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ हैं। जी हां, 20 करोड़ की ठगी, वो भी आईसीसी के साथ। यह सोचकर लोग काफी आश्चर्य में पड़ गए होंगे, मगर ये सच हैं। और यह ठगी एक बार में नहीं हुई है, बल्कि 4 बार में हुई हैं। वहीं इन दिनों लगातार ठगी का मामला सामने आता दिख रहा हैं। 2-3 दिन पहले उसैन बोल्ड के साथ हुई ठगी को लेकर भी खबर आई थी कि उनके स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी से जुड़ी लगभग 98 करोड़ रुपए गायब हो गए है और सिर्फ 20 लाख के लगभग बचे हैं। जिसके बाद दुनिया के तेज धावक उसैन बोल्ट के वकील ने जांच की शुरुआत करवा दिया है और कंपनी को लेकर कहा भी है कि अगर बोल्ड का पैसा वापस नहीं आता है तो वह केस भी करने के लिए तैयार हैं। अब वापस आते है आईसीसी के साथ हुए फ्रॉड वाले मुद्दे पर।

दरअसल आईसीसी के साथ 20 करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ हैं, मगर इस फ्रॉड की सबसे आश्चर्य करने वाली बात यह है कि यह एक बार में नहीं हुआ हैं। यह 2022 से लगातार होता आ रहा है। इसे लगभग 4 बार में किया गया हैं। दरअसल बीते गुरुवार को इस बात का पता लगा कि आईसीसी के साथ लगातार ठगी की जा रही है जब इस काउंसिल के एक अधिकारी को एक ईमेल के थ्रू पेमेंट करना था। दरअसल अधिकारी को लगा कि हम तो लगातार पहले भी पेमेंट कर ही रहे थे और फिर से क्यों उसी जगह पेमेंट करना। इसी चीज को जब गहराई से देखा गया तब पता कि पहले के पेमेंट फ्रॉड ई-मेल पर किए गए थे और जेन्विन इमेल तो अब आया है, जहां हमें पेमेंट करना था। यहां आपको यह भी जानकारी दे दें कि इस तरह के मेल फ्रॉबाजी को बिजनेस ईमेल कहते हैं।

तो बिजनेस ईमेल को लेकर अब आईसीसी सतर्क हो गई हैं। इस बिजनेस ईमेल के बारे में पता लगा है कि यह अमेरिका से किया जा रहा था। तो दुबई में स्थित आईसीसी के हेड-क्वाटर से लेकर अमेरिका तक में इस ठगी की जांच शुरू हो चुकी है। तो अब देखना होगा कि इस मामले पर आगे क्या खुलासा होता हैं। हालांकि आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने अभी तक इस ठगी पर अपना कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया हैं। इस पर भी सबकी नजर बनी रहेगी क्योंकि उनका बयान काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। वहीं इस 20 करोड़ की ठगी के बाद लगातार सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर अचानक से 5 एसोसिएट देशों का एनुअल ग्रांट गायब कैसे हो गया।
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल कई आईसीसी इवेंट होने वाले हैं। एक तो अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप खेला ही जा रहा है। इसके बाद अगले महिने इंटरनेशनल वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा हैं। जून के महिने में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने वाला है और साल के अंत में वनडे विश्व कप,जो भारत में ही खेला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



