अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन ने फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना पोलैंड की गैर वरीय इगा स्विटेक से होगा। इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीत चुकी केनिन ने सातवीं वरीयता प्राप्त पेट्रा क्वितोवा को 6 . 4 , 7 . 5 से शिकस्त दी। इस सत्र में केनिन का ग्रैंडस्लैम रिकार्ड 16 . 1 का है।
स्विटेक ने अर्जेंटीना की क्वालीफायर नादिया पोडोरोस्का को 6 . 2, 6 . 1 से परास्त किया। उन्नीस वर्ष की इस खिलाड़ी की रैंकिंग 54वीं है और उन्होंने कभी टूर स्तर का खिताब नहीं जीता है। किसी ग्रैंडस्लैम में वह चौथे दौर से आगे नहीं गई। वह 1975 में कम्प्यूटर रैंकिंग शुरू होने के बाद से रोलां गैरो पर महिला एकल फाइनल में पहुंचने वाली सबसे निचली रैंकिंग वाली खिलाड़ी बन गई।
उन्होंने कहा , यह सपने जैसा है। मुझे पता है कि मैं बेहतरीन टेनिस खेल सकती हूं लेकिन मैं अपने प्रदर्शन पर हैरान भी हूं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि फाइनल में पहुंच सकूंगी। उन्होंने चौथे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को 6 . 1, 6 . 2 से हराया। इससे पहले 2019 की उपविजेता मार्केता वांड्राउसोवा को मात दी। वह महिला युगल में भी अमेरिका की निकोल मेलिचर के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अगर वह दोनों खिताब जीतती है तो 2000 में मैरी पियर्स के बाद फ्रेंच ओपन एकल और महिला युगल खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



