French Open Prize Money 2026: फ्रेंच ओपन 2026 का आज आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि मेन्स सिंगल्स फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव और इटली के फ्लावियो कोबोली आमने-सामने होंगे। वहीं खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों में से कोई भी अब तक ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सका है। ऐसे में आज पेरिस की लाल मिट्टी पर एक नया ग्रैंड स्लैम चैंपियन इतिहास रचा जाएगा।
इससे पहले शनिवार को वुमेन्स सिंगल्स का खिताब रूस की 19 साल की स्टार खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पोलैंड की माजा को सीधे सेटों में 6-3 और 6-2 से हराकर पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
Men’s Single Final: कब शुरू होगा मेन्स सिंगल्स फाइनल?
फ्रेंच ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स का फाइनल मुकाबला रविवार, 7 जून को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 6:30 बजे शुरू होगा। टेनिस लवर्स की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होंगी, क्योंकि दोनों खिलाड़ी अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के बेहद करीब हैं।
Champion Prize Money: चैंपियन को मिलेगी करोड़ों की इनामी राशि

फ्रेंच ओपन में मेन्स और वुमेन्स सिंगल्स चैंपियन को समान पुरस्कार राशि दी जाती है। इस साल विजेता को 28 लाख यूरो (2,800,000 यूरो) की प्राइज मनी मिलेगी। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत लगभग 30.8 करोड़ रुपये बैठती है, यह पैसे कई बड़े खेल आयोजनों की पुरस्कार राशि से भी ज्यादा है। तुलना करें तो यह आईपीएल विजेता टीम को मिलने वाली राशि से करीब 10 करोड़ रुपये ज्यादा है।
Runner-Up Prize Money: रनर-अप भी बनेगा करोड़पति

फाइनल में हारने वाले खिलाड़ी को भी बड़ी रकम मिलेगी। रनरअप को 14 लाख यूरो (1,400,000 यूरो) पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे, जो भारतीय करेंसी में लगभग 15.4 करोड़ रुपये के बराबर है।
French Open Prize Money 2026: कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला?

अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लावियो कोबोली के बीच होने वाले इस मोस्ट अवेटेड फाइनल मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में एवेलेबल होगा। दर्शक इस मुकाबले को सोनी लिव और फैनकोड ऐप पर लाइव देख सकते हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ज्वेरेव अपने एक्सपीरिएंस का फायदा उठाकर पहला ग्रैंड स्लैम जीतते हैं या फिर कोबोली बड़ा उलटफेर करते हुए करियर की सबसे बड़ी अचीवमेंट हासिल करते हैं।
Read More: Shubhman Gill का कप्तानी में जलवा बरकरार, टेस्ट शतक के साथ धोनी-गांगुली के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे


Download Android App
Download iOS App




