French Open: पहले दौर में Rafael Nadal का मुकाबला ज्वेरेव से

Summary :

Rafael Nadal ने French Open में खेलने का फैसला कर लिया है और बृहस्पतिवार को जारी ड्रॉ के मुताबिक 14 बार के चैंपियन खिलाड़ी के सामने पहले दौर में अलेक्जेंडर ज्वेरेव की मुश्किल चुनौती होगी। टूर्नामेंट की निदेशक एमेली मौरेस्मो ने कहा, ‘‘ नडाल के साथ कुछ भी संभव है।’’ HIGHLIGHTS 26 मई से French Open की शुरुआत  विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज ज्वेरेव के खिलाफ उतरेंगे Rafael Nadal ज्वेरेव ने 2022 फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल खेला था समझा जा रहा है कि नडाल फ्रेंच ओपन में आखिरी बार चुनौती पेश करेंगे। वह इस बात को लेकर असमंजस में…

Rafael Nadal ने French Open में खेलने का फैसला कर लिया है और बृहस्पतिवार को जारी ड्रॉ के मुताबिक 14 बार के चैंपियन खिलाड़ी के सामने पहले दौर में अलेक्जेंडर ज्वेरेव की मुश्किल चुनौती होगी।
टूर्नामेंट की निदेशक एमेली मौरेस्मो ने कहा, ‘‘ नडाल के साथ कुछ भी संभव है।’’

HIGHLIGHTS

  • 26 मई से French Open की शुरुआत 
  • विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज ज्वेरेव के खिलाफ उतरेंगे Rafael Nadal
  • ज्वेरेव ने 2022 फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल खेला था


समझा जा रहा है कि नडाल फ्रेंच ओपन में आखिरी बार चुनौती पेश करेंगे। वह इस बात को लेकर असमंजस में थे कि दो सत्रों से चोट के कारण प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव के बाद रोलां गैरों में प्रतिस्पर्धा करेंगे या नहीं। कूल्हे की सर्जरी के कारण वह पिछले साल फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाये थे। इस महीने इटालियन ओपन में हार के बाद नडाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में सोचने की जरूरत है कि पेरिस में खेलना है या नहीं। उन्होंने हालांकि लाल बजरी पर अभ्यास जारी रखा था और उनका नाम आधिकारिक तौर पर ब्रैकेट में था। नडाल को टूर्नामेंट में कोई वरीयता नहीं मिली है।
विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज ज्वेरेव के खिलाफ उन्होंने 2022 में फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल खेला था। ज्वेरेव उस मैच में टखने में चोट के कारण बीच में हट गये थे।
फ्रेंच ओपन रविवार से शुरू हो रहा है। नडाल और ज्वेरेव के मैच के का विजेता अगर टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में सफल रहा तो उसके सामने सेमीफाइनल में शीर्ष वरियता प्राप्त गत चैंपियन नोवाक जोकोविच की चुनौती हो सकती है। जोकोविच फ्रांस के वाइल्ड कार्ड धारक पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। जोकोविच अगर अंतिम आठ में पहुंचते है तो उनका सामना रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज कैस्पर रुड से हो सकता है।
महिलाओं वर्ग में तीसरी बार चैम्पियन बनने के लक्ष्य से साथ उतर रही इगा स्वियातेक का सामने सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ की चुनौती हो सकती है। मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन गफ दो साल पहले पेरिस में फाइनल में स्वियातेक से हार गई थीं।
स्वियातेक ने ड्रॉ समारोह में कहा, ‘‘मुझे यहां वास्तव में घर जैसा महसूस होने लगा है।’’
स्वियातेक क्वालीफाइंग दौर से मुख्य दौर में जगह बनाने वाली खिलाड़ी के खिलाफ अभियान शुरू करेंगी।
महिलाओं के संभावित क्वार्टर फाइनल में स्वियातेक का सामना पांचवी वरीयता प्राप्त मार्केटा वोंद्रोसोवा जबकि गॉफ का ओन्स जाबेउर से हो सकता है। दूसरे हाफ में दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबलेंका के सामने मारिया सककारी और ऐलेना रयबकिना के सामने झेंग क्विनवेन की चुनौती हो सकती है।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.