गांगुली, तेंदुलकर के अंडर 17 विश्व कप फाइनल के लिए पहुंचने की उम्मीद

Summary :

NULL

महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली सहित भारत के कई खिलाडय़रों के यहां 28 अक्तूबर को होने वाले फीफा अंडर 17 विश्व कप फाइनल के लिए पहुंचने की उम्मीद है।  तेंदुलकर के साथ विश्व कप के ब्रांड दूत में शामिल गांगुली ने यहां कहा, मैं फाइनल के लिए मौजूद रहूंगा।

फीफा की स्थानीय आयोजन समिति ने कहा कि तेंदुलकर के भी मैच के लिए पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि वह भी प्रतियोगिता में आनलाइन साझेदार के साथ दूत हैं।  स्थानीय आयोजन समिति पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो, एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फाइनल के दिन उपस्थित रहेंगे।

Desk Team