गावस्कर ने की सुंदर की पारी की तारीफ,सुंदर के 85 रन किसी शतक से कम नहीं

Summary :

भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय जमीं पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे सुंदर ने पहली पारी में नाबाद 85 रन बनाए.

भारतीय टीम के ऑलराउंडर ने एक बार फिर अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय जमीं पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे सुंदर ने पहली पारी में नाबाद 85 रन बनाए. इंग्लैंड के 578 के जवाब में एक समय 192 रन पर भारत के 5 विकेट गिर चुके थे. लेकिन सुंदर की पारी की बदौलत भारत 337 के स्कोर तक पहुंच पाया. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सुंदर की इस पारी की तारीफ की है. गावस्कर के मुताबिक सुंदर के 85 रन किसी शतक से कम नहीं.। 



गावस्कर ने कहा, ‘वॉशिंगटन सुंदर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, यह मुझे काफी पसंद आया. उन्होंने कुछ शानदार शॉट्स खेले. उन्होंने जेम्स एंडरसन और जो रूट के खिलाफ बेहतरीन छक्के जड़े. यह एक अच्छा अर्धशतक था और  वह शतक के हकदार थे. लेकिन नंबर सात पर बल्लेबाजी करने के कारण ज्यादातर समय आप शतक से वंचित रह जाते हैं. लेकिन सुंदर के 85 रन किसी शतक से कम नहीं.



21 साल के वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी नाबाद पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए. जेम्स एंडरसन ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारत की पहल पारी का अंत कर दिया था और सुंदर शतक तक नहीं पहुंच पाए.सुंदर घरेलू और विदेशी दोनों मैदानों पर अपनी पहली ही टेस्ट पारी में 50 प्लस स्कोर बनाने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाज बने.. सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उस टेस्ट में भारत की पहली पारी में सुंदर ने 62 रन बनाए थे


Desk Team