गिल का शतक, भारत ए ने चार विकेट पर 190 रन बनाए

Summary :

भारत ए ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन यहां लंच तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 190 रन बनाए।

तारोबा : शुभमन गिल के शतक और कप्तान हनुमा विहारी के अर्धशतक से भारत ए ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को यहां लंच तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 190 रन बनाए। भारत ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 23 रन से की। 
गिल ने दो रन से आगे खेलते हुए लंच से ठीक पहले शतक पूरा किया। गिल के साथ दिन की शुरुआत करते हुए शाहबाज नदीम 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान विहारी और गिल ने इसके बाद पारी को संवारा और लंच तक भारत को और झटके नहीं लगने दिए। 
लंच के समय विहारी 85 गेंद में 51 जबकि गिल 119 गेंद में 100 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ए ने पहली पारी में 201 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ए की टीम 194 रन पर आउट हो गई थी।

Desk Team