भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, Shreyas Iyer की हुई वापसी, प्रैक्टिस करते आए नजर

Summary :

उनके वापसी के बाद भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर बेंच काफी मजबूत होगा। वहीं बीते मार्च के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्हें बैक इंजरी हो गया था, जिस वजह से वो लगातार टीम से बाहर चल रहे थे और उसी कारण से वो आईपीएल नहीं खेल पाए

भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वो खबर यह है कि भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 100% फिट होने के बहुत करीब है, या यूं कहें कि वो 100% फिट हो चुके हैं, क्योंकि इस वक्स सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वो नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। वो बैंगलोर के एनसीए में अपनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी और उम्मीद है कि वो जल्द ही भारतीय टीम में शामिल होकर मैदान पर लौटेंगे।
उनके वापसी के बाद भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर बेंच काफी मजबूत होगा। वहीं बीते मार्च के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्हें बैक इंजरी हो गया था, जिस वजह से वो लगातार टीम से बाहर चल रहे थे और उसी कारण से वो आईपीएल नहीं खेल पाए और ना ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें जगह मिली। वहीं एशिया कप से पहले उनका एक टेस्ट होने वाला है, जिसमें अगर वो 100% फिट साबित हो जाते है तो फिर वो जल्द ही एशिया कप और विश्व कप में हमें खेलते दिखेंगे।
श्रेयस अय्यर की कमी इस वक्त भारतीय टीम में काफी ज्यादा खल रही हैं। कोई भी युवा बल्लेबाज इस वक्त भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को नहीं संभाल पा रहा हैं। उन्होंने अप्रैल में ही अपनी पीठ की सर्जरी लंदन में करवाई थी। वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि 31 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप में वो भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

हाल ही में हुए सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में भारत बनाव कुवैत का मुकाबला देखने श्रेयस अय्यर पहुंचे थे। वहीं अब आगे देखना है कि श्रेयस अय्यर कब तक वापसी करते है भारतीय टीम में।  

Desk Team