UP Warriorz को मैच जीताने वाली Grace Harris ने अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर दिया बड़ा बयान

Summary :

यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जाइंट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार जीत हासिल की थी। आखरी ओवर में 19 रन जीत के लिए चाहिए थे और ग्रेस हैरिस अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से यूपी को हारा हुए मैच जीताया। इस जीत के बाद ग्रेस हैरिस ने अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर बयान दिया है। आइये जानते है क्या कहा ग्रेस हैरिस ने।

वीमेन प्रीमियर लीग के दूसरे दिन दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जाइंट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार जीत हासिल की थी। आखरी ओवर में 19 रन जीत के लिए चाहिए थे और ग्रेस हैरिस अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से यूपी को हारा हुए मैच जीताया। इस जीत के बाद ग्रेस हैरिस ने अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर  बयान दिया है। आइये जानते है क्या कहा ग्रेस हैरिस ने। 
5 मार्च को खेले गए रात के मुकाबले में गुजरात जाइंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए। गुजरात की तरफ से हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46  रन और अंत में हेमलता ने 13  गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम को 170 के करीब पहुंचाया। वहीँ यूपी की तरफ से दीप्ती शर्मा और एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए दो दो विकेट चटकाए।  इसके बाद 170 रन पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले तीन विकेट सिर्फ तीन ओवर में 20 के अंदर गिर गए। लेकिन इसके बाद दीप्ती शर्मा और किरण नवगिरे ने 66 रन जोड़े और टीम को संभाला। लेकिन एक बार फिर गुजरात के गेंदबाज़ो ने वापसी करते हुए यूपी 16 ओवर में 105 पर 7 विकेट गिरा दिया थे और ऐसा लग रहा था गुजरात यह मैच जीत जाएगा लेकिन एक छोर  पर ग्रेस हैरिस जमी हुई थी और आखिरी 26 गेंदों पर सोफी एक्लेस्टोन के साथ 70 रन जोड़ कर अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। हैरिस ने 26 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। 
हैरिस ने मैच के बाद अपनी पारी को लेकर कहा “मैंने अच्छी शुरूआत नहीं की थी। आपको ये समझना पड़ता है कि पिच कैसी है। मैं सोफी एक्लेस्टोन का आभार प्रकट करती हूं जिन्होंने उस समय पारी को संभाला। मैच को फिनिश करके काफी अच्छी फीलिंग आ रही है। मुझे वास्तव में पता था कि मैं क्या करना चाहती थी। हालांकि जब आखिर में डीआरएस की वजह से काफी ज्यादा ब्रेक हो रहे थे तब मुझे अच्छा नहीं लग रहा था और बेचैनी हो रही थी। मैं केवल लगातार बैटिंग करना चाहती थी। मुझे खुलकर खेलना पसंद है।”

Desk Team