GTA 6 ने प्री-बुकिंग में मचाया तहलका, रिलीज से पहले ही कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

Summary :

दुनियाभर के गेमर्स जिस गेम का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसका एक्साइंटमेंट अब चरम पर पहुंच गया है। GTA 6 नवंबर में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले इसकी प्री-बुकिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया और गेमिंग कम्युनिटी में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि गेम ने प्री-ऑर्डर के पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। 24 घंटे में करोड़ों कॉपी बिकने का दावा सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, GTA 6 के प्री-ऑर्डर शुरू होने के पहले 24 घंटे के अंदर लगभग 3.9…

दुनियाभर के गेमर्स जिस गेम का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसका एक्साइंटमेंट अब चरम पर पहुंच गया है। GTA 6 नवंबर में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले इसकी प्री-बुकिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया और गेमिंग कम्युनिटी में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि गेम ने प्री-ऑर्डर के पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

24 घंटे में करोड़ों कॉपी बिकने का दावा

GTA 6 Pre Order
GTA 6 Pre Order (Source: Google)

सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, GTA 6 के प्री-ऑर्डर शुरू होने के पहले 24 घंटे के अंदर लगभग 3.9 करोड़ कॉपी बुक की गईं। इन दावों के मुताबिक कंपनी को करीब 3 अरब डॉलर (लगभग 25,700 करोड़ रुपये) की कमाई हुई। कुछ रिपोर्ट्स तो यह भी कहती हैं कि यह आंकड़ा सिर्फ 8 घंटे में ही हासिल कर लिया गया था। हालांकि, इन आंकड़ों की ऑफिशियल पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

ऑफिशियल आंकड़े अभी नहीं आए

GTA 6 Price
GTA 6 Price (Source: Google)

ऐसे में गौर करने वाली बात यह है कि GTA 6 की डेवलपर कंपनी Rockstar Games या उसकी पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive ने अब तक प्री-बुकिंग या कमाई से जुड़े किसी भी ऑफिशियल आंकड़े की घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल इन दावों को साफ तौर पर सही नहीं कहा जा सकता।

बुर्ज खलीफा से भी महंगा बताया जा रहा है प्रोजेक्ट

GTA 6 Earnings
GTA 6 Earnings (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक GTA 6 को बनाने और उसकी मार्केटिंग पर करीब 1.5 से 2 अरब डॉलर खर्च किए गए हैं। तुलना करें तो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के निर्माण पर लगभग 1.4 से 1.5 अरब डॉलर खर्च हुए थे। इस लिहाज से GTA 6 अब तक के सबसे महंगे वीडियो गेम प्रोजेक्ट्स में शामिल माना जा रहा है।

आखिर क्यों इतना खास है GTA 6?

Grand Theft Auto 6
Grand Theft Auto 6 (Source: Google)

GTA सीरीज हमेशा से अपने बड़े ओपन वर्ल्ड, शानदार ग्राफिक्स और रियल एक्सपीरिएंस के लिए मशहूर रही है। इस गेम में खिलाड़ी को लगभग पूरी आजादी मिलती है कि वह अपनी पसंद के अनुसार दुनिया को एक्सप्लोर करे, मिशन पूरे करे या सिर्फ मनोरंजन के लिए गेम खेले। यही वजह है कि GTA के पिछले सभी वर्जन की तरह GTA 6 को लेकर भी गेमर्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

वाइस सिटी में लौटेगी कहानी

GTA 6 Budget
GTA 6 Budget (Source: Google)

करीब एक दशक से ज्यादा समय से तैयार हो रही GTA 6 में पहले से कहीं बड़ा ओपन वर्ल्ड, बेहतर ग्राफिक्स, एडवांस्ड AI सिस्टम, ज्यादा रियल कैरेक्टर और नया फिजिक्स इंजन देखने को मिलेगा। गेम की कहानी एक बार फिर Vice City पर बेस्ड होगी। इसके साथ ही पहली बार गेम में जेसन और लूसिया नाम के दो लीड किरदार नजर आएंगे।

ऐसे कर सकते हैं प्री-बुकिंग

GTA 6 News
GTA 6 News (Source: Google)

जो खिलाड़ी GTA 6 को रिलीज के दिन ही खेलना चाहते हैं, वे इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए Rockstar Games की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एवेलेबल अलग-अलग एडिशन में से अपनी पसंद का ऑप्शन आपको चुनना होगा और प्री-ऑर्डर पूरा करना होगा।

लॉन्च से पहले ही बढ़ी उम्मीदें

How To Order GTA 6
How To Order GTA 6 (Source: Google)

भले ही प्री-बुकिंग से जुड़ी रिकॉर्ड कमाई के दावों की ऑफिशियल पुष्टि अभी बाकी हो, लेकिन इतना साफ है कि GTA 6 इस समय दुनिया का सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड वीडियो गेम बन चुका है। गेम का पहला ट्रेलर भी रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर कई रिकॉर्ड बना चुका था। गेमिंग इंडस्ट्री के स्पेशलिस्ट का मानना है कि GTA 6 सिर्फ एक वीडियो गेम नहीं, बल्कि एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा लॉन्च साबित हो सकता है। कई एनालिस्ट का ये मानना है कि रिलीज के पहले ही साल में यह अरबों डॉलर की कमाई कर सकता है और बिक्री के कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है।

Read More: कब से शुरू होगी GTA 6 की प्री-बुकिंग?, Rockstar Games ने की गेम को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।