GTA 6 की रिलीज डेट आई सामने, मेकर्स ने बढ़ाई गेमर्स की एक्साइटमेंट

Summary :

GTA 6 Release Date: काफी समय से चल रही चर्चाओं और फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Rockstar Games ने अपने मोस्ट अवेटेड गेम GTA 6 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, Grand Theft Auto VI अब 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर लॉन्च कर दी जाएगी। शुरुआत में इसे 2026 के पहले छह महीनों में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब गेम प्लेयर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। GTA 6 Launch Date: गेम की रिलीज में देरी क्यों हुई? Rockstar Games ने पहले ही…

GTA 6 Release Date: काफी समय से चल रही चर्चाओं और फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Rockstar Games ने अपने मोस्ट अवेटेड गेम GTA 6 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, Grand Theft Auto VI अब 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर लॉन्च कर दी जाएगी। शुरुआत में इसे 2026 के पहले छह महीनों में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब गेम प्लेयर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

GTA 6 Launch Date: गेम की रिलीज में देरी क्यों हुई?

GTA 6 Release Date
GTA 6 Release Date (Source: Social Media)

Rockstar Games ने पहले ही सिंग्नल दे दिया था कि GTA 6 को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए एक्सट्रा टाइम की जरूरत है। नवंबर 2025 में कंपनी ने साफ किया था कि देरी किसी तकनीकी परेशानी की वजह से नहीं, बल्कि गेम की गुणवत्ता को और ऊंचे स्तर तक पहुंचाने के लिए की गई है। डेवलपर्स का मानना है कि खिलाड़ी जिस लेवल के अनुभव की उम्मीद कर रहे हैं, उसे पूरा करने के लिए समय देना जरूरी है।

वहीं दिलचस्प बात तो यह है कि GTA 6 की रिलीज गुरुवार, 19 नवंबर को तय की गई है। जबकि आमतौर पर बड़े वीडियो गेम मंगलवार को लॉन्च किए जाते हैं। हालांकि, Rockstar ने इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है।

Rockstar Games Release Date: नई दुनिया और अलग कहानी

GTA 6 Release Date
GTA 6 Release Date (Source: Social Media)

इस बार GTA 6 की दुनिया पहले से कई ज्यादा बड़ी और रियलिस्टीक दिखाई देगी। गेम की कहानी Leonida नामक काल्पनिक राज्य में सेट होगी, जो अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से प्रेरित बताया जा रहा है। गेम का मुख्य शहर Vice City होगा, लेकिन इसे इस बार आधुनिक रूप में पेश किया जाएगा। यानी खिलाड़ियों को 80 के दशक वाली पुरानी वाइस सिटी से बिल्कुल अलग अनुभव मिलेगा। गेम में सबसे बड़ा बदलाव ड्यूल प्रोटैगोनिस्ट सिस्टम होगा। पहली बार खिलाड़ी एक पुरुष और एक महिला किरदार के जरिए कहानी को आगे बढ़ाएंगे। इससे मिशन, कहानी और गेमप्ले में नया रोमांच देखने को मिलेगा।

PS5 Upgrade: परफॉर्मेंस और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी

GTA 6 Release Date
GTA 6 Release Date (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के अनुसार, GTA 6 बेस PlayStation 5 और Xbox Series X पर हाई-क्वालिटी मोड में 30fps पर चल सकता है। हालांकि PlayStation 5 Pro के लिए खास फीचर्स या ग्राफिक्स अपग्रेड को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं PC गेमर्स को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है, फिलहाल Rockstar ने PC वर्जन की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका कंप्यूटर वर्जन 2027 तक लॉन्च हो सकता है।

GTA 6 Release Date: लॉन्च से पहले दिखेगा बड़ा प्रमोशन

GTA 6 Release Date
GTA 6 Release Date (Source: Social Media)

GTA 6 के लॉन्च से पहले Take-Two Interactive बड़े लेवल पर मार्केटिंग अभियान शुरू कर सकती है। मई से अगस्त के बीच नए ट्रेलर, गेमप्ले फुटेज और स्टोरी से जुड़े कई अहम खुलासे किए जाने की संभावना है। इस दौरान फैंस को गेम के किरदारों, मैप और नए फीचर्स के बारे में डिटेल्ड जानकारी देखने को मिल सकती है।

Read More: Rajasthan Royals के दिल्ली कैपिटल्स से हारने पर कप्तान रियान पराग ने जताई नाराजगी, जानें किसको ठहराया हार का जिम्मेदार?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।