Gta Vice City On Web: अगर आप GTA Vice City के पुराने फैन हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। अब इस आइकॉनिक गेम को खेलने के लिए न तो भारी-भरकम फाइल डाउनलोड करनी होगी और न ही किसी हाई-एंड PC या गेमिंग कंसोल की जरूरत पड़ेगी। एक नए ब्राउजर-बेस्ड डेमो की मदद से GTA Vice City को सीधे वेब ब्राउजर में अब खेला जा सकता है। साल 2002 में रिलीज हुआ यह गेम आज भी दुनिया के सबसे पॉपुलर ओपन-वर्ल्ड गेम्स में गिना जाता है। अब तकनीक की मदद से इसे आधुनिक डिवाइसों पर और भी आसान तरीके से एक्सेस किया जा सकता है।
Gta Vice City On Browser: क्या है GTA Vice City का नया ब्राउजर वर्जन?

हाल ही में Reddit पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार GTA Vice City का एक विशेष डेमो वर्जन तैयार किया गया है, जो सीधे वेब ब्राउजर में रन करता है। इस प्रोजेक्ट को DOS Zone टीम ने डेवेलप किया है। इससे पहले भी यह टीम Doom, Half-Life Deathmatch और शुरुआती GTA जैसे क्लासिक गेम्स को ब्राउजर पर एवेलेबल करा चुकी है। गेम का ये पूरा सिस्टम JS-DOS तकनीक पर बेस्ड है, जिसका मकसद पुराने और पॉपुलर गेम्स को संरक्षित करना तथा उन्हें नई पीढ़ी के लिए आसानी से एवेलेबल कराना है।
Vice City In Which Devices: किन डिवाइसों पर खेला जा सकता है?

ब्राउजर-बेस्ड ये डेमो विंडोज और एंड्रॉयड डिवाइसों पर अच्छी तरह काम करता है। इसके अलावा macOS, iPhone, iPad और Linux जैसे प्लेटफॉर्म पर भी इसे चलाया जा सकता है, अगर डिवाइस में आधुनिक वेब ब्राउजर मौजूद हो। गेम में कीबोर्ड और गेम कंट्रोलर दोनों का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही अलग-अलग स्क्रीन रिजॉल्यूशन के लिए भी इसे ऑप्टिमाइज़ किया गया है। हालांकि स्मार्टफोन और टैबलेट पर टच कंट्रोल्स थोड़ा चैलेंजिंग महसूस हो सकते हैं, लेकिन गेम को खेलना पॉसिबल है।
Online Progress Save: सेव कर सकेंगे अपनी प्रोग्रेस

इस डेमो की एक खास बात यह है कि खिलाड़ी अपनी गेम प्रोग्रेस को लोकल डिवाइस पर सेव कर सकते हैं। इसके अलावा JS-DOS के क्लाउड सेव फीचर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे गेम डेटा ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सकता है। हालांकि यह फिलहाल केवल एक डेमो वर्ज्न है, गेम की स्टोरी ओशन व्यू होटल के शुरुआती चेकपॉइंट तक ही सीमित है। इसके बाद आगे बढ़ने के लिए खिलाड़ियों को अपनी ओरिजिनल GTA Vice City गेम फाइल अपलोड करनी होगी, जिसकी पुष्टि checksum वेरिफिकेशन के जरिए की जाती है।
Rules And Regulations: कानूनी स्थिति पर बना हुआ है सवाल

इस ब्राउजर वर्जन को लेकर कानूनी स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है। DOS Zone टीम का कहना है कि वे गेम की मूल फाइलें या एसेट्स वितरित नहीं करते हैं। प्लेटफॉर्म केवल यूजर द्वारा एवेलेबल कराई गई गेम फाइलों का उपयोग करता है। फिर भी यह देखना दिलचस्प होगा कि गेम के अधिकार रखने वाली कंपनियां इस प्रोजेक्ट को किस नजरिए से देखती हैं।
Gta Vice City On Web: गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकेत

GTA Vice City का यह ब्राउजर डेमो सिर्फ एक तकनीकी प्रयोग नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय की गेमिंग दिशा की झलक भी दिखाता है। इससे मैसेज मिलता है कि आने वाले समय में बड़े और हाई-ग्राफिक्स गेम्स भी बिना इंस्टॉलेशन के सीधे वेब ब्राउजर में खेले जा सकते हैं। यही वजह है कि यह प्रोजेक्ट गेमिंग कम्युनिटी और टेक्नोलॉजी जगत में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। पुराने गेम्स को नए तरीके से जीवित रखने की यह पहल गेमिंग के भविष्य को लेकर नई संभावनाएं खोल रही है।
Read More: RCB की जीत का मनाया जाएगा जश्न!, क्या बेंगलुरू में निकलेगी Victory Parade?


Download Android App
Download iOS App




