Monsoon Hair Care Tips: Monsoon में बालों के झड़ने और रूखेपन से हैं परेशान? इन 4 Easy Homemade Tips से अपने बालों को बनाएं Soft और Shiny

Summary :

Monsoon Hair Care Tips: बारिश का मौसम बालों के लिए बेहद चैलेंजिंग माना जाता है। इस मौसम में गर्मी और उमस की वजह से बैक्टीरिया पनपना, धूल चिपक जाना जैसी समस्या होने लगती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा अगर हमें किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वो है बालों का झड़ना और उनका रूखापन। जब हमारे बाल रूखे, बेजान और ऑयली हो जाते हैं, तो इससे हमारा लुक भी खराब होने लगता है। ऐसे में अगर आप अभी से अपने हेयर केयर रूटीन में थोड़ा चेंज लाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु टिप्स…

Monsoon Hair Care Tips: बारिश का मौसम बालों के लिए बेहद चैलेंजिंग माना जाता है। इस मौसम में गर्मी और उमस की वजह से बैक्टीरिया पनपना, धूल चिपक जाना जैसी समस्या होने लगती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा अगर हमें किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वो है बालों का झड़ना और उनका रूखापन। जब हमारे बाल रूखे, बेजान और ऑयली हो जाते हैं, तो इससे हमारा लुक भी खराब होने लगता है।

ऐसे में अगर आप अभी से अपने हेयर केयर रूटीन में थोड़ा चेंज लाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप इस मानसून के मौसम में अपने बालों को सॉफ्ट और शाइनी बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके लिए किन-किन टिप्स को फॉलो करें।

Monsoon Hair Care Tips: बारिश के मौसम में अपने बालों का ऐसे रखें ख्याल

Monsoon Hair Care Tips
Monsoon Hair Care Tips (Source: social media)

1. हेयर मास्क लगाएं

अगर आप भी बारिश के मौसम में अपने बालों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे आपके बाल पूरी तरह से डैमेज और टूट सकते हैं। इसलिए इस मौसम में आप रोजाना अपने बालों पर मसाज के साथ-साथ हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप दही, शहद, एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाता है। इसे आप बाल धोने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। इसे 30 मिनट लगाए रखने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

2. तेल लगाएं

बारिश के मौसम में अगर आपके बाल भी रूखे होने लगते हैं, तो इसके लिए आप हफ्ते में कम से कम दो बार तेल लगा सकते हैं। आप नारियल, बादाम या आंवला तेल से अपने बालों पर मसाज कर सकते हैं। इससे बारिश के दिनों में भी आपके बालों में नमी बनी रहती है और ड्राइनेस कम होती है। तेल को आप बालों में सिर्फ 1 या 2 घंटे लगाकर बाल धो सकते हैं।

Hair Care Tips
Hair Care Tips (Source: social media)

3. शैंपू-कंडीशनर

अगर आप भी बारिश के मौसम में किसी भी तरह के शैम्पू से अपने बालों को धो लेते हैं, तो इससे आपके बाल तेजी से डैमेज होने लगते हैं। बहुत ज्यादा केमिकल वाले शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल डिहाइड्रेट हो जाते हैं, ऐसे में केमिकल वाले शैम्पू और साबुन नुकसान कर सकते हैं। इसलिए हमेशा सल्फेट फ्री माइल्ड और मॉइश्चराइजिंग शैंपू का यूज करें।

4. स्प्लिट बाल हटाएं

बारिश के मौसम में हमारे बाल बहुत ज्यादा तेजी से स्प्लिट होने लगते हैं। जब आपके बाल स्प्लिट हो जाते हैं, तो इसके झड़ने की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार बालों का दोमुंहापन उनके टूटने का कारण बन जाता है। बारिश में बाल झड़ने लगते हैं, इसलिए रोजाना स्प्लिट एंड्स हटाते रहना चाहिए। हर दो से तीन महीने में दोमुंहे बालों को साफ करते रहें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।