कोहली के टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद फ़िलहाल रोहित शर्मा ये जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हालाँकि साउथ अफ्रीकी के इंडिया दौरे के दौरान रोहित को आराम दिया गया है और KL राहुल को कप्तानी की जिम्मेमदारी सौपी गयी है। रोहित शर्मा की उम्र को देखते हुए उनके इस जिम्मदारी को लम्बे समय तक सँभालने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इसलिए BCCI ने आगामी कप्तान की खोज शुरू कर दी है।
.jpg)
BCCI की लिस्ट में अभी KL राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाडी होंगे लेकिन IPL 2022 में अपनी कमाल की कप्तानी से गुजरात टाइटंस को IPL ख़िताब जिताने वाले हार्दिक पांड्या भी अब इस रेस में शामिल हो सकते हैं। और हो सकता है टीम इंडिया को कपिल देव के बाद एक और बेहतरीन आलराउंडर कप्तान मिल जाए।
.jpg)
फ़िलहाल तो हार्दिक पांड्या को कप्तान से ज्यादा अपने आप को बतौर खिलाडी साबित करने की जरुरत है क्योंकि हाल ही में हार्दिक अपनी चोट से उभरे हैं। IPL के दौरान भी हार्दिक को अपनी चोट की वजह से कुछ मैचों से बाहर बैठना पड़ा। हालाँकि अच्छी बात है की तब कोई भी गंभीर परेशानी नहीं थी। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक को अच्छा खेल दिखने के साथ साथ खुद को फिट रखने की जिम्मेदारी भी उठानी होगी।


Download Android App
Download iOS App



