आखिरकार हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स को ठहराया झूठा

Summary :

Hardik Pandya on Trading Reports: हार्दिक पांड्या फिर से सुर्खियों में हैं. आईपीएल 2027 से पहले उनकी ट्रेडिंग को लेकर काफी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. जिसके हवाले से हार्दिक को अलग-अलग टीमों में भेजा जा रहा है. और इनके मुताबिक हार्दिक अगले सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे. हालांकि अब इस धुरंधर ऑलराउंडर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है. Hardik Pandya on Trading Reports हार्दिक पांड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे या नहीं, फिलहाल इसपर काफी संशय है. 2024 में वो कप्तान बनकर इस टीम…

Hardik Pandya on Trading Reports: हार्दिक पांड्या फिर से सुर्खियों में हैं. आईपीएल 2027 से पहले उनकी ट्रेडिंग को लेकर काफी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. जिसके हवाले से हार्दिक को अलग-अलग टीमों में भेजा जा रहा है. और इनके मुताबिक हार्दिक अगले सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे. हालांकि अब इस धुरंधर ऑलराउंडर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है.

Hardik Pandya on Trading Reports

Hardik Pandya on Trading Reports
Hardik Pandya on Trading Reports

हार्दिक पांड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे या नहीं, फिलहाल इसपर काफी संशय है. 2024 में वो कप्तान बनकर इस टीम में दोबारा लौटे थे. MI को उनसे काफी उम्मीदें थीं. गुजरात टाइटंस को 2022 में कप्तान के तौर पर चैंपियन बनाया. फिर अगले सीजन में फाइनल तक पहुंचाया. ऐसे में मुंबई इंडियंस ने ये बड़ा दांव खेला. हालांकि ये दांव चला नहीं. 2024 में मुंबई आखिरी पायदान पर रही थी. 2025 आईपीएल में ये टीम क्वालीफाई करने में सफल रही. इस साल 2026 में मुंबई की टीम ने 9वें पायदान पर खत्म किया.

इसके अलावा हार्दिक पांड्या के आने के बाद मुंबई इंडियंस का माहौल थोड़ा बदल गया. ऐसी चर्चाएं हो रही थीं कि टीम दो ग्रुप में बंट गई थी. एक ग्रुप हार्दिक को सपोर्ट करता था. दूसरा ग्रुप नाखुश था रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद. इसका असर मुंबई इंडियंस की परफॉर्मेंस पर भी पड़ा. आईपीएल 19 के बाद ये भी कहा जाने लगा कि शायद मुंबई हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दे. ऐसी बातें भी हुईं कि हार्दिक मुंबई इंडियंस को छोड़ दें.

Hardik Pandya
Hardik Pandya

तभी से हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग से जुड़ी कई सारी खबरें मीडिया में आने लगीं. कभी ये कहा गया कि हार्दिक चेन्नई सुपर किंग्स में जाएंगे. किसी रिपोर्ट में दावा किया गया कि पांड्या कोलकाता नाईट राइडर्स जाएंगे. हालिया रिपोर्ट्स में हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस जाने की बातें कहीं गईं. वो भी कप्तान के तौर पर.

Hardik Pandya Mumbai Indians
Hardik Pandya Mumbai Indians

अब इन तमाम रिपोर्ट्स को हार्दिक पांड्या के प्रवक्ता ने गलत बताया है. उन्होंने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया कि हार्दिक कि किसी भी फ्रेंचाइजी से कोई बात नहीं हुई है. ट्रेडिंग या अन्य किसी भी तरह की बातचीत मुंबई इंडियंस के जरिए होगी.

 

Read More: Srilanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, जानें क्या?

Raj Kiran