नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के आल राउंडर हार्दिक पंड्या की लंदन में पीठ की सर्जरी सफल रही, जिसके कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से बाहर भी हो सकते हैं। हार्दिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो लगाते हुए लिखा कि सर्जरी सफल रही। आप सभी की शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया। जल्द ही वापसी करूंगा।
तब तक मेरी कमी महसूस कीजिये। हार्दिक के पांच महीने तक क्रिकेट से दूर रहने की उम्मीद है। भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी पीठ में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला से बाहर हैं। हार्दिक भारतीय टीम के दूसरे अहम सदस्य है, जो टीम से बाहर चल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



